जनसुनवाई में 84 प्राप्त आवेदनों में से 29 आवेदनों का निराकरण किया गया

जनसुनवाई में 84 आवेदन प्राप्त हुए 

 विदिशा कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव के मार्गदर्शन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में 84 आवेदको के द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए गए थे मौके पर 29 आवेदनों का निराकरण किया गया है। 
 नवीन कलेक्ट्रेट के भूतल स्थित सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई जनसुनवाई कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर व जनसुनवाई कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग समेत विभिन्न विभागो के जिलाधिकारियों ने पंक्तिबद्ध रो में बैठकर आवेदको से आवेदन प्राप्ति उपरांत आवेदन की पहल की गई है। 
 डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अमृता गर्ग ने बताया कि मंगलवार 27 दिसम्बर को जनसुनवाई कार्यक्रम में 84 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से मौके पर 29 आवेदनों का निराकरण किया गया है शेष लंबित आवेदनों पर समय सीमा में निराकरण की कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभागो के जिलाधिकारियों को दिए गए है ताकि निराकरण की अद्यतन वस्तुस्थिति की जानकारी उत्तरा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अंकित करने हेतु ताकिद किया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ