Madhya Pradesh : ‘मैं नहीं कहूंगी कि भाजपा को ही वोट करें’, उमा भारती
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ भाजपा नेता (BJP) उमा भारती के एक बयान से मध्य प्रदेश बीजेपी की चिंता बढ़ गई है पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने लोधी समाज की एक सभा को संबोधित करते हुए ऐसा कुछ कह दिया कि मध्य प्रदेश बीजेपी की मुश्किल है बढ़ गई है
दरअसल मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने लोधी समाज की एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक बयान दिया है। उमा भारती (Uma Bharti ) ने कहा कि मैं लोधी समुदाय (Lodhi community) को यह नहीं कहुंगी कि वे सिर्फ भाजपा (BJP) को वोट करें। समुदाय आजाद है चाहे जिसे वोट करे। उमा भारती (Uma Bharti) ने यह बयान 25 दिसंबर को राज्य की राजधानी भोपाल में मानस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस सभा के दौरान दिया जिसके बाद यह कथन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया बता दें कि 11 महीने के बीच मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री और फायर ब्रिगेड नेता उमा भारती के इस बयान से बीजेपी की हलचल तेज हो गई हैं |
पूर्व मुख्यमंत्री Uma Bharti ने और कुछ क्या कहा जो वायरल हो गया
राज्य की राजधानी भोपाल में मानस भवन में लोधी समुदाय (Lodhi community) के लोगों को संबोधित करते हुए उमा भारती (Uma Bharti) ने कहा कि मैं अपनी पार्टी के मंच पर आऊंगी, मैं लोगों से वोट मांगूंगी, मैं कभी नहीं कहती कि आप लोधी हैं, आप बीजेपी को वोट दें। मैं सभी से भाजपा को वोट देने के लिए कहती हूं क्योंकि मैं अपनी पार्टी का एक वफादार सिपाही हूं। मैं आपसे (लोधी समुदाय) से जरा भी उम्मीद नहीं रखूंगी कि आप पार्टी के एक वफादार सिपाही होंगे और वोट करेंगे।आगे उन्होंने कहा कि आपको (लोधी समुदाय को) अपने आसपास के हितों को देखना होगा क्योंकि यदि आप पार्टी कार्यकर्ता नहीं हैं तो आपको सभी चीजों को देखने के बाद ही अपने बारे में फैसला करना होगा। हम प्यार के बंधन में बंधे हैं, लेकिन राजनीतिक बंधन में, आप मेरी तरफ से पूरी तरह से मुक्त हैं। कार्यक्रम के दौरान मंच पर बीजेपी विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के भाई भाजपा विधायक जालम सिंह पटेल भी मौजूद थे।
लोधी समुदाय भी बीजेपी से नाराज
बता दे कि लंबे वक्त से लोधी समुदाय भी बीजेपी से नाराज दिखाई दे रहा है और पिछले कुछ दिनों से लोधी समुदाय के नेता बीजेपी से दूर भाग रहे हैं। लोधी नेता प्रीतम लोधी के पार्टी से निष्कासन के बाद से लोधी समुदाय के कई नेता बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। मध्य प्रदेश में करीब 65 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां लोधी समुदाय के वोट चुनाव नतीजों में निर्णायक भूमिका निभाते रहे है बता देगी ग्वालियर चंबल संभाग बुंदेलखंड कि ज्यादातर सीटों पर लोधी समुदाय का दबदबा रहा है इसके साथ ही बालाघाट सागर खुजराहो दमोह विदिशा और होशंगाबाद सागर विदिशा दमोह सहित 29 मैं से 13 लोकसभा सीटों पर इनकी भूमिका निर्णायक रही है।
.jpeg)




0 टिप्पणियाँ