पीएमटी परीक्षा फर्जीवाडे के मामले में 8 लोगों पर केस

 
8 साल बाद बनाया आरोपी पीएमटी परीक्षा फर्जीवाडे के मामले में 8 लोगों पर केस

8 साल बाद बनाया आरोपी पीएमटी परीक्षा फर्जीवाडे के मामले में 8 लोगों पर केस


भोपाल | भोपाल मध्य प्रदेश में व्यापमं फिर सुर्खियों में आ गया है । 8 साल पुरानी शिकायत की जांच के बाद एसटीएफ ने एफआईआर दर्ज की है । 2008-09 के पीएमटी परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में 8 लोगों को आरोप बनाया जिस गया है । शिकायत एसटीएफ ने मामला पर दर्ज किया है । वह राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से वर्ष 2014 में की थी । इसी के आधार पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर हुई है । एसटीएफ से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने 8 साल पहले एसटीएफ के तत्कालीन एडीजी सुधीर कुमार साही से शिकायत की थी ।


राज्यसभा सांसद दिग्विजय ने की थी शिकायत

शिकायत में दिग्विजय सिंह ने कुछ छात्रों के नामों की सूची और दस्तावेज दिए थे , जिनके निवास के पते समान थे । वहीं चयनित छात्रों ने कक्षा 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा उत्तर प्रदेश से पास की थी , लेकिन उनके मूल निवासी प्रमाण पत्र मध्य प्रदेश के बने हुए थे । परीक्षा फार्म में लगाए गए फोटो और सीट आवंटन पत्र में चस्पा फोटो अलग - अलग थी । शिकायत के आधार पर बालाघाट के प्रशांत मेश्राम , अजय टेगर मुरेना , कृष्ण कुमार जायसवाल अंबिकापुर छत्तीसगढ़ , अनिल चौहान बड़वानी , हरिकिशन जाटव मुरैना , शिवशंकर प्रसाद रीवा , अमित बडौले बड़वानी , सुलवंत सिंह मौर्य झाबुआ को आरोपी बनाया गया है ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ