कच्चे माल के चलते फिर एक बार गरम हुआ लोहा , सीमेंट के भाव में तेजी,

 
कच्चे माल के चलते फिर एक बार गरम हुआ लोहा , सीमेंट के भाव में तेजी,

भोपाल | भोपाल लोहा बाजार में सरिए के भाव फिर गरम हो गए है । पन्द्रह दिन पहले 5700 से 6000 रुपए क्विंटल क्वालिटीनुसार के भाव बिक रहा सरिया उछलकर के ● सरिए और सीमेंट के भाव में अभी और आएगी तेजी 6100 से 6500 रुपए क्विंटल के भाव बोला जा रहा है । लोहा व्यापारियों के अनुसार चर्चा है कि यह लोहे के भाव में आई तेजी की वजह कच्चे माल की साटेंज होना है । वहीं बाजार में सीमेंट के भाव में भी आग लगी हुई । सीमेंट के दाम उछलकर ब्रांडनेम अनुसार 320 रुपए से 360 रुपए बोरी हो गई है । सीमेंट कारोबारियों के अनुसार कंपनियां सीमेंट के के दाम में करीब 10 से 15 रुपए प्रति बोरी का इजाफा करने के तैयारी में है अतः संभावना है कि माह के अंत तक यह मूल्य वृद्धि सीमेंट के दाम में हो जाएगी । लोहा और सीमेंट कारोबारी बलदेव खेमानी के अनुसार बिल्डिंग मटेरियल बाजार में सीमेंट की कीमत में पिछले कुछ समय से लगातार इजाफा देखा जा रहा है । अगस्त से लेकर नवंबर तक सीमेंट की कीमत में 16 रुपए प्रति बैग की बढ़ोतरी हो चुकी है । नवंबर के महीने में ही सीमेंट की कीमत में 6-7 रुपए प्रति बैग की बढ़ोतरी हुई है ।

लोहा हुआ 6200-6500 रुपए क्विंटल , सीमेंट 320 से 360 रुपए बोरी 


10-15 रुपए प्रति बैग रेट बढ़ाने की कोशिश बाजार जानकारों के अनुसार सीमेंट कंपनियां इस महीने पूरे देश में 10 से 15 रुपए प्रति बैग की कीमतों में बढ़ोतरी की कोशिश कर रही है । आने वाले कुछ दिनों में कीमत में बदलाव होने का खुलासा हो जाएगा । एसीसी और अंबुजा सीमेंट फाइनेंशियल ईयर में बदलाव ( दिसंबर से मार्च तक ) के साथ इन कंपनियों की तरफ से सप्लाई दिसंबर में सीमित होने की संभावना है ।

• ऑपरेटिंग कास्ट में हुई बढ़ोतरी जानकारों के अनुसार हाल ही निकट अवधि में मूल्य निर्धारण प्रवृत्ति के लिए यह सकारात्मक है । उन्होंने कहाकि वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में सीमेंट की कीमतों में सुधार के साथ साथ वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में ऑपरेटिंग कास्ट के चरम पर पहुंचने से हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में उद्योग की लाभप्रदता 200 रुपए प्रति टन की तुलना में बढ़ जाएगी । पिछले करीब एक साल में मकान निर्माण की सामग्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली है । पिछले एक साल में ही सरिए की कीमत में 50 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है । नवंबर महीने में सरकार की तरफ से स्टील पर एक्सपोर्ट ड्यूटी खत्म किए जाने के बाद सरिए में 4000 रुपए टन तक की जबरदस्त तेजी आई थी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ