पन्ना रेंज के लक्ष्मीपुर से विक्रमपुर के जंगल का मामला पन्ना में शिकारियों की हैरान कर देने वाली करतूत , युवा बाघ को फांसी के फंदे से लटकाया ... मुख्यमंत्री ने आपात बैठक की


पन्ना रेंज के लक्ष्मीपुर से विक्रमपुर के जंगल का मामला पन्ना में शिकारियों की हैरान कर देने वाली करतूत , युवा बाघ को फांसी के फंदे से लटकाया ... मुख्यमंत्री ने  आपात बैठक की

  पन्ना/सतना पन्ना प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है , जिसने हैरान कर दिया है । जंगल में एक टाइगर फांसी के फंदे पर लटकता नजर आया । आशंका है । उसका शिकार किया गया । सीएम शिवराज सिंह ने आपात बैठक बुलाकर अधिकारियों से जानकारी मांगी । मामला पन्ना रेंज के पन्ना में शिकारियों ... लक्ष्मीपुर से विक्रमपुर के जंगल का है । जहां अज्ञात शिकारियों ने एक युवा बाघ को पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका दिया । इस घटना से वन अमले में हड़कंप मच गया है । सीएम शिवराज ने ... बैठक बुला ली । उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि प्रदेश में कहीं भी इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए । इसके लिए जो भी जवाबदार होगा , उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए । इस मामले में डीएफओ सहित पूरे अमले पर गाज गिरना तय माना जा रहा है । वन महकमे के अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया को जांच के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व भेजा गया । मौके पर पहुंचकर उन्होंने जांच शुरू कर दी है । आरटीआई एक्टिविस्ट अजय ने उठाए सवालः आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने मुख्यमंत्री समेत पीएमओ , एनटीसी समेत अन्य लोगों को ट्वीट कर जानकारी दी । उन्होंने एनटीसीए को पत्र लिखकर कहा कि पन्ना टाइगर रिजर्व के टाइगर की निगरानी के लिए लाखों रुपए का कीमती सैटेलाइट कॉलर पहनाया गया था । उस वक्त इस टाइगर का दर्दनाक शिकार पन्ना के बगल के जिले सतना के एक वन रेंज में पिछले वर्ष 2021 में हुआ था । इसे बिजली का करंट देकर मारा गया था पर इसमें किसी को भी को दोषी नहीं पाया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ