55 किसानों से ऑनलाइन बैंक फ्रॉड दो पर एफ आई आर दर्ज फ्रॉड अभी भी बरकरार........

 

55 किसानों से ऑनलाइन बैंक फ्रॉड दो पर एफ आई आर दर्ज फ्रॉड अभी भी बरकरार........


भोपाल क्राइम ब्रांच , यूपी पुलिस ने लगाया होल्ड , बिहार , उड़ीसा , बंगाल , झारखंड , भरतपुर अलवर से कनेक्शन 55 किसानों से ऑनलाइन बैंक फ्रॉड करोड़ों का लेनदेन , 2 पर एफआईआर एक्सिस बैंक मैनेजर जांच के घेरे में । खातेदार बने अन्य राज्यों में 420 के मुल्जिम सेक्सटार्सन सहित फॉड का पैसा ट्रांसफर   


 गुना मध्य प्रदेश । गुना जिले के मृगवास थाना क्षेत्र के एक्सिस बैंक शाखा में 35 कृषक लोगों के लोन के नाम पर 6-6 हजार लेकर खाते खुलवाए उन खातों में मोबाइल नंबर मास्टरमाइंड के द्वारा बताए हुए डलवाए गए , खातों में सेक्सटॉर्शन सहित ऑनलाइन फॉड धोखाधड़ी का रुपया डलवाया गया । शिकायतों के बाद अन्य जिलों राज्यों में खाताधारकों के खाते होल्ड कर उन्हें धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में आरोपी बनाया गया डेढ़ महीने के भीतर खुले इन खातों में करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ , 1 खाताधारक के अकाउंट में 50 हजार आए वह निकाल लिए ... फिर 7 लाख आए लेकिन यूपी पुलिस की तत्परता से खाता होल्ड कर दिया , ऐसे ही 1 खाते में भोपाल की क्राइम ब्रांच ने होल्ड लगाया है मामले में गहरी छानवीन पड़ताल चल रही है दो नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है बैंक कर्मचारी शक के दायरे में हैं । मामले में आरोपियों की संख्या कितनी बढ़ सकती है यह भी कहा नहीं जा सकता । 


55 किसानों से ऑनलाइन बैंक फ्रॉड दो पर एफ आई आर दर्ज फ्रॉड अभी भी बरकरार........


फर्जी सेमों से कमीशन पर बिक रहे बैंक खाते :

बताया जाता है कि फर्जी तौर पर मोबाइल की सिमों का धंधा कर्नाटक , बेंगलुरु , कोलकाता , उड़ीसा का भुवनेश्वर , बिहार , बंगाल , झारखंड से किया जा रहा है जिसमें भरतपुर के अलवर राजस्थान की मेवाती गैंग भी शामिल है झारखंड के जनता अलावा एमपी के छतरपुर का निवाड़ी भी फर्जी सिम में बेचने में पीछे नहीं है । दूसरी तरफ भरतपुर के अलवर में मेवातीयों के 56 गांव हैं जहां पर सिम सहित खाता बेचने का काम 10 ल कमीशन पर किया जाता है । बताया जाता है कि मृगवाग एक्सिस बैंक के खातों में भी फर्जी सिमों का उपयोग किया गया है ।


कब खुल गए खाते खाते धारा को पता ही नहीं अन्य राज्यों में उन्हें ही बनाया गया धोखाधड़ी के आरोपी

 

वही विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी यह भी है कि  एक खाते में 50 हजार आए वह निकाल लिए गए दोबारा उसी खाते में 7 लाख आए लेकिन यूपी पुलिस की सक्रियता से खाते को होल्ड कर दिया गया ऐसे ही 1 खाते में बड़ी रकम आने के बाद भोपाल क्राइम ब्रांच अलर्ट हुई और खाते को फ्रीज कर दिया । बताया जाता है कि इन 35 खाता धारकों में से अनेकों लोग अन्य राज्यों में धोखाधड़ी के आरोपी बन चुके हैं पुलिस कभी भी उन तक पहुंच सकती है हांलाकी गुना पुलिस भी मामले में सक्रिय दिखाई दे रही है। 


 फर्जी सिमों , खातों से जुड़े तार गुना राजगढ़ के

इस बड़े फर्जीवाड़ा में गुना - राजगढ़ से फर्जी सिमों , खातों के जखीरे मिलने की जानकारी प्राप्त हो रही है । सूत्रों ने यह भी बताया कि फर्जी तरीके से सिमे वेचने का धंधा एवं कमीशन पर खाते वेचने का काम गुना व राजगढ़ के सुठालिया में भी चल जा रहा है , मास्टरमाइंड के गुर्गे भोले भाले गरीब कृषक मजदूर लोगों को लोन के नाम पर बेवकूफ बनाकर उनके खाते खोलते हैं और अन्य राज्यों में बैठे उनके आका उन्हें मोबाइल नंबर बताते हैं जिसे खातों में जुड़वाया जाता है , धोखाधड़ी का पैसा आते ही रुपया निकाल लिया जाता है मामले में शिकायत होती है तो खाताधारक ही आरोपी बनता है और धोखाधड़ी करने वाले मास्टरमाइंड व उनके गुर्गे बड़ी आसानी से बच निकलते हैं ।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ