बीना की लड़की उड़ीसा में हत्या की सीबीआई जांच हो, सांसद प्रज्ञा ठाकुर सीएम से मिली

बीना की लड़की उड़ीसा में हत्या की सीबीआई जांच हो, सांसद प्रज्ञा ठाकुर सीएम से मिली

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने सीएम से की मुलाकात| बीना की लड़की की ओड़ीसा में रेप के की मुलाकात बाद हत्या , सीबीआई जांच की मांग


भोपाल | उड़ीसा स्थित जगन्नाथपुरी में देव दर्शन को गई सागर जिले के बीना की युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना की सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है । भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है । साथ ही कहा है कि इस मामले में उड़ीसा पुलिस ने जांच में लेतलाली की है । बीना निवासी युवती परिवार के साथ ओडिशा के जगन्नाथपुरी गई थी । एक दिन सुबह जिस होटल में युवती रुकी हुई थी , वहां से उसके कपड़े नीचे गिर गए थे । वह अपने कपड़े लेने होटल के नीचे गई और फिर वापस नहीं लौटी । परिजन ने खोजा , लेकिन वह नहीं मिली । तीन दिन बाद उसकी लाश समुद्र किनारे अधजली और सड़ी हुई हालत में मिली ।


 ओडिशा पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और न ही युवती के शव को परिजनों के सुपुर्द किया । परेशान परिजन मंगलवार को भोपाल में सीएम से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे , लेकिन सीएम से परिजनों की मुलाकात नहीं हो सकी । इसके बाद युवती के परिजन भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बंगले पर पहुंचे । प्रज्ञा ठाकुर परिजनों के साथ रविन्द्र भवन पहुंची , जहां केंद्रीय वित्त मंत्री का कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही सीएम उनके साथ जाने लगे सांसद प्रज्ञा ने उन्हें रोक लिया और बीना की युवती की ओडिशा में हत्या होने की घटना के बारे में बताया । मुख्यमंत्री ने आज युवती के परिजनों को मिलने के लिए बुलाया है ।

पत्रकारों से चर्चा में सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा ओडिशा में हुए इस जघन्य हत्याकांड के बाद वहां की पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। हमने पूरी घटना के बारे में मुख्यमंत्री जी को बताया है उन्होंने मदद का भरोसा दिया है। 


ओडीसा पुलिस का जवाब मौत डूबने से परिजनों को हत्या की आशंका


इस मामले में सागर एसपी तरुण नायक ने ओडीसा पुलिस को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है । जिसमें उड़ीसा पुलिस ने जवाब में लिखा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है । जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है । युवती का शव पेंटाकाटा मरीन पीएस पर मिला था । वैज्ञानिकों की टीम की मौजूदगी में युवती के शव का इंस्पेक्शन किया । शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर टीम ने मौत की वजह पानी में डूबने से सांस रुकने से होना बताया है । होटल के फुटेज भी निकलवाए हैं । युवती का शव परिवारवालों को सौंप दिया गया है । परिजन ही रेप और हत्या की आशंका जता रहे हैं ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ