राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को बताया 2023 में बनेगा ऑनलाइन गैंबलिंग कानून।


राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को बताया 2023 में बनेगा ऑनलाइन गैंबलिंग कानून।

 राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को बताया 2023 में बनेगा ऑनलाइन गैंबलिंग कानून।    


जबलपुर मध्य प्रदेश , जबलपुर ऑनलाइन गैम्बलिंग के लिए राज्य सरकार जल्द ही कानून बनाने जा रही है । राज्य सरकार ने हाईकोर्ट द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब पेश किया है । राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि 2023 तक विधानसभा से कानून पारित होने के बाद इसे प्रभावी कर दिया जायेगा । दरअसल मप्र हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने एक जवाब पेश करते हुए बताया है कि ऑनलाइन गैंबलिंग पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ सचिवों की कमेटी विचार कर रही है और इस नए कानून का खाका तैयार करने तीन माह का वक्त लगेगा । जिसके बाद इस नए कानून को विधानसभा में अनुमोदन के लिए भेजा जायेगा । जस्टिस विवेक अग्रवाल की एक ट्वीट में जवाब को रिकार्ड में लेते हुए सरकार को मोहलत दे दी है और मामले की अगली सुनवाई 13 मार्च 2023 को नियत की है । गौरतलब है कि सुनवाई में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को ऑनलाइन गैंबलिंग पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी कदम ऑनलाइन गैम्बलिंग के मामले में राज्य सरकार ने पेश किया जवाब उठाने के निर्देश दिये थे । कोर्ट ने कहा था कि ऑनलाइन गैंबलिंग से देश के युवाओं का आर्थिक , मानसिक और शारीरिक स्तर प्रभावित हो रहा है और इस मामले में जल्द कोई निर्णय लिया जाये । 


गौरतलब है कि सिंगरौली जिले के सनत कुमार जायसवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर संज्ञान लिया था । असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल पुष्पेन्द्र यादव के मुताबिक आरोपी पर आरोप था कि उसने अपने नाना के खाते से राशि निकाली थी और उसे ऑनलाइन सट्टे में बर्बाद कर दिया । केन्द्र सरकार की ओर से असिस्टेंट जनरल पुष्पेन्द्र यादव ने बताया कि गैंबलिंग एक्ट राज्य की सूची का विषय है जिसके बाद राज्य सरकार ने अडरटेकिंग हाईकोर्ट में पेश की ।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ