भोपाल। विदिशा जिले की नटेरन में समरसता सम्मेलन के दौरान सीएम शिवराज एक बार फिर फुल एक्शन में नजर आए सीएम ने सभा के दौरान मंच से ही योजना समिति के जिला अधिकारी महेंद्र सिंह नवैया को निलंबित कर दिया है सीएम शिवराज आज विदिशा के नटेरन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे जहां उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण भी किया हैइसी दौरान सीएम ने योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले विधायक सांसदों के कार्य में लापरवाही करने वाले जिला योजना अधिकारी को निलंबित कर दिया है
सीएम शिवराज सिंह चौहान जिला योजना अधिकारी को निलंबित करते हुए कहा है कि, मुझे जिला परियोजना अधिकारी की बहुत शिकायतें मिल रही थी। विधायक और सांसद के दिए हुए काम जो समय पर और ढंग से नहीं कर सकता वह अधिकारी किसी भी हालत में ठीक नहीं है, इसलिए मैं जिला परियोजना अधिकारी को सस्पेंड कर रहा हूं। जरूरत उसकी है, जो ढंग से काम करे।
मंच से ही तहसीलदार को दी चेतावनी
आगे सीएम ने मंच से ही विदिशा तहसीलदार को चेतावनी दी और कहां कि, राजस्व रिकॉर्ड में नाम परिवर्तन की बहुत शिकायत आ रही है शिकायत यदि मेरे पास आई तो तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई करूंगा । इसी दौरान सीएम ने मुख्यमंत्री कार्यालय को लेकर भी बड़ी बात कहते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री कार्यालय अथवा मंत्रालय से किसी तरह की कोई परेशानी आती है और विकास कार्यों में लापरवाही करते है तो सीधे मुझसे संपर्क करें
0 टिप्पणियाँ