कांग्रेस अगर लोगों की आंखों में धूल झोंकते थी , तो भारतीय जनता पार्टी लोगों की आंखों में मिर्ची झोंक ने का काम कर रही है
मोदी जी अगर पूरी दुनिया में घूम घूम कर झूठ बोलते हैं तो मामा पूरे मध्यप्रदेश में जा जाकर झूठ बोल रहे हैं पंकज सिंह
शुभम सोनी विदिशा/सिरोंज: शनिवार को सिरोंज विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का विशाल रोड शो और आम सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह सिरोंज पहुंचे थे। कार्यक्रम की शुरुआत सिरोंज के क्षत्रिय नाके चौराहे से की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष खुली जीप से सिरोंज के नगर वासियों से हाथ जोड़कर सिरोंज की आम जनता का अभिनंदन स्वीकार कर रहे थे। उनके पीछे कार्यकर्ताओं के मोटरसाइकिल और जीप की रैली चल रही थी साथ ही सिरोंज पुलिस ट्राफिक व्यवस्था पर निगरानी रखे हुए थी। प्रदेश अध्यक्ष की रैली छतरी नाके से होते हुए सिरोंज की गली गली से निकलते हुए सिरोंज बस स्टैंड पर समाप्त हुई
आम सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने अपनी बात एक कहानी से शुरु की उन्होंने कहानी सुनाते हुए कहा है। कि कहानी ऐसी है चाय आप जिसको बोट दे दो पार्षद बना दो या विधायक बना दो या मंत्री मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री बना दो इस लोकतंत्र में आपके बोट से चुने हुए नेता अपने आप को राजा समझने लगते हैं। और कहानी राजाओं से होते हुए गुजरती है। राजा ने कहा की रात है जब राजा ने कहा रात है तो उसके मंत्रियों ने कहा रात है। आजकल जो भक्त होते हैं उन्होंने भी कहा रात है और ये सुबह सुबह की बात है। उन्होंने आगे कहा है कि ,आपको झूठी बातें बताई जाती हैं ,झूठे नारे लगवाए जाते हैं कांग्रेस अगर लोगों की आंखों में धूल झोंकते थी , तो भारतीय जनता पार्टी लोगों की आंखों में मिर्ची झोंक ने का काम कर रही है। सरेआम झूठ बोले जा रहे हैं जिस पार्टी के प्रधानमंत्री ने बड़े-बड़े मंचों से वादे किए थे बहुत हुई बेरोजगारी की मार अबकी बार मोदी सरकार आगे उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देंगे रोजगार देना तो दूर उनके हाथ में रोजगार था 28 करोड़ युवाओं का रोजगार मोदी के शासन में छिन गया है।
जब बेरोजगार युवा बेटा बेटियां रोजगार की मांग करते हैं तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी बेरोजगारों युवाओं को एक नारा देती है युवाओं से कहते हैं छोड़ पढ़ाई पकड़ कढ़ाई छन पकोड़ा होजा चौड़ा यह नारा एमएससी इंजीनियरिंग करके कॉलेज से निकले हुए छात्रों निकलते ही रोजगार के नाम पर नारा देते हैं
अपने संबोधन में आगे प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी को जमकर आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि यह वही सरकार है जिसने नारा दिया था बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार पेट्रोल पहुंच गया सो के पार और सो रही है मोदी सरकार गैस सिलेंडर पहुंच गया हजार रुपए के पार और सो रही है मोदी सरकार आगे उन्होंने कहा है कि महंगाई प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और मोदी सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है वही किसानों को विश्वास में लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा है कि यह वही सरकार जो किसानों से कहती है बहुत हुआ किसानों पर अत्याचार अबकी बार मोदी सरकार ,आगे उन्होंने कहा है कि 3:30 लाख से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं देश के अंदर देश का किसान खाद बीज के लिए परेशान है लेकिन मोदी सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। जब किसानों को अनाज मंडी में बेचने के लिए ले जाना पड़ता है तो वहां पर भी घूस देनी पड़ती है। लंबी लंबी लाइन में लगना पड़ता है भारतीय जनता पार्टी की सभी बातें झूठी हैं। और इसे हमें समझने की आवश्यकता है भारतीय जनता पार्टी का नाम अगर भारतीय झूठी पार्टी रखते हैं तो इसमें अति संयुक्त नहीं होगी
मोदी जी पूरी दुनिया में घूम घूम कर के झूठ बोलते हैं तो मामा पूरे मध्यप्रदेश में जा जाकर झूठ बोलते हैं
सभा के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि मोदी जी अगर पूरे दुनिया में घूम घूम कर झूठ बोलते हैं देश के अलग-अलग कोनों में घूम घूम कर झूठ बोलते हैं तो मामा पूरे मध्यप्रदेश में जा जाकर झूठ बोल रहे हैं । मध्यप्रदेश में 26000 हजार से अधिक ऐसी घोषणाएं शिवराज सिंह चौहान कर चुके हैं। जो सिर्फ कागजों पर ही चल रही है एक घोषणा भी अमल पर नहीं आई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि अगर मामा को मौका मिले मामू बनाने का तो यह मोदी से भी आगे फेंकेगे मामा भी झूठ बोलने में मोदी से कम नहीं है। वो तो इन्हें मौका नहीं मिलता आगे कहते हुए पंकज सिंह ने कहा है कि मामा को एक काम बहुत अच्छे से आता है। मामा झूठे रिश्ते बहुत अच्छे से जोड़ता है और अगर मध्य प्रदेश में बच्चों के कुपोषण की बात की जाए सरकारी आंकड़े बताते हैं । कुपोषण के मामले में मध्य प्रदेश देश में नंबर 1 पर है बच्चों पर अत्याचार के मामलों में देश में नंबर एक पर है अगर बच्चे पढ़ने लिखने जाएं तो सरकारी स्कूल बर्बाद की कगार पर है।
सिरोंज जैसी जगह से ही व्यापम जैसे बड़े घोटाले हुए हैं पंकज सिंह
प्रदेश में बच्चे पढ़ने जाएं तो सरकारी स्कूलों बर्बाद है। सिरोंज जैसी जगह में एक डिग्री कॉलेज है बच्चों को पढ़ाने भोपाल या कहीं और भेजना पड़ता है। शिक्षा के नाम पर बड़े-बड़े घोटाले चल रहे हैं। राशन के नाम पर घोटाले हो रहे हैं। पोषण के नाम पर घोटाले चल रहे हैं मां-बाप जैसे तैसे अपने पेट काट के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं तो रोजगार के नाम पर व्यापम जैसे बड़े घोटाला किए जा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा है कि व्यापम घोटाले मैं तो यहां के लोग भी इंवॉल्व रहे हैं।आप तो जानते ही होंगे रोजगार के नाम पर व्यापम घोटाला चलता है ,यह मामा है यह कंस मामा यह हमको समझना पड़ेगा इनका रिश्ता झूठा है। कहीं बच्चों के मामा बनते हैं कहीं बहनों के भाई बनते हैं नेशनल क्राइम ब्यूरो का आंकड़ा बताता है। कि मध्यप्रदेश महिलाओं पर अत्याचार के मामले में देश पर नंबर एक पर है हमारी माता बहनों पर अत्याचार मध्य प्रदेश के अंदर देश में सबसे अधिक होता है यह भाई है या कसाई है हमें यह समझना पड़ेगा।
मध्यप्रदेश में किसानों की संख्या अधिक है इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों से भी रिश्ता जोड़ते हैं
मध्यप्रदेश में किसानों की अधिक संख्या बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा है। कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री तीसरा रिश्ता किसानों से जोड़ते हैं और बताते हैं कि मैं किसान पुत्र हूं और कहते हैं किसान करोड़पति हो गया मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि यहां पर बैठे लोग इतनी शून्य नहीं लगा सकते इतनी संपत्ति मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास है पूरे प्रदेश को लूट लिया है मामा तो लूटते ही है मामा के साथ में मामी भी लूटने का काम कर रही हैं। मामी के सीएम हाउस से अधिकारियों को फोन जाते हैं । व्यापम घोटाले की चार्ज शीट पर लिखा है। कि रात को 10:00 बजे के बाद सीएम हाउस से किसी महिला का फोन आता था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद को किसान पुत्र बताते हैं। जबकि मध्यप्रदेश में 6 किसान प्रतिदिन आत्महत्या करते हैं। 28 हजार से अधिक किसानों ने शिवराज के शासनकाल में आत्महत्या की है यह किसान पुत्र है या कुपुत्र हम सब को समझना पड़ेगा आगे प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी अंदाज में डायलॉग सुनाते हुए कहा है कि प्रदेश के अंदर ऐसा कोई सगा नहीं जिसे शिवराज सिंह चौहान ने ठगा नहीं।
सिरोंज को जिला बनाने के लिए आम आदमी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ है
सिरोंज को जिला बनाने को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा है कि सिरोंज जनता के साथ भारतीय जनता पार्टी इतने दिनों वोट लेने की राजनीति कर रही है जबकि सिरोंज जिला बनने के लिए योग्य है। इतने दिनों से भारतीय जनता पार्टी ने वोट लेने की राजनीति की है। जबकि सिरोंज जिला अभी से नहीं पुराने समय से है। एक जिले की सारी चीजें उपलब्ध है जो एक जिले में उपलब्ध होना चाहिए यहां की जनता वह सब कर सकती है जो एक जिले में होना चाहिए आगे पंकज सिंह ने कहा है कि आम आदमी का प्रत्येक कार्यकर्ता सिरोंज को जिला बनाने के लिए आपके साथ है। सिरोंज की जनता को हर सुविधा दिलाने के लिए तैयार है हम वह लोग हैं जो कहते हैं वह करते हैं हमने दिल्ली में जो कहा वह एक-एक करके दिखाया आपके नातेदार दिल्ली में रहते हो तो आप उनसे पूछिए गा जरूर हमने जो कहा वह करके दिखाया वहां के प्राइवेट स्कूल से ज्यादा अच्छी पढ़ाई सरकारी स्कूल में होती है
हमने दिल्ली शहर के अंदर मोहल्ला क्लीनिक खुलवाएं हमारी सरकार ने दिल्ली में गरीबों को ढाई हजार रुपए पेंशन दे रही है जबकि मध्यप्रदेश में लोगों को ₹600 के लिए परेशान होना पड़ता है इस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में प्रदेश के राजनीतिक दल के सदस्ययों मैं भूपेंद्र सिंह जूना प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल प्रदेश प्रभारी फराज खान प्रदेश प्रवक्ता आम आदमी जिला अध्यक्ष नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे





0 टिप्पणियाँ