रेलवे : आज से कैंसिल रहेंगी 3 ट्रेन मालाखेड़ी - महादेवखेड़ी ट्रैक के दोहरीकरण का काम जारी

रेलवे : आज से कैंसिल रहेंगी 3 ट्रेन मालाखेड़ी - महादेवखेड़ी ट्रैक के दोहरीकरण का काम जारी

शपथ न्यूज़ भोपाल ,  भोपाल से गुजरने वाली 19 ट्रेनें 7 नवंबर से कैंसिल होगी । जबलपुर मंडल को मिलाने पर कैंसिल ट्रेनों की संख्या 43 ट्रेन की हो जाएगी । जबलपुर और भोपाल मंडल के तहत आने वाले मालाखेड़ी महादेवखेड़ी स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के काम के चलते इन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है । इसकी जानकारी लगने पर बड़ी संख्या में यात्री टिकट कैंसिल करा रहे हैं । बीते पांच दिन में अब तक चार लाख रुपए से अधिक राशि के टिकट कैंसिल हो चुके हैं । रेल मंडल का कहना है कि ट्रैक दोहरीकरण के चलते नर्मदा , राज्यरानी , बिलासपुर , विंध्याचल , सिंगरौली , हमसफर एक्सप्रेस सहित 43 ट्रेनों को अलग - अलग तारीखों में कैंसिल कर दिया गया है ।


भोपाल - कोलकाता फ्लाइट विंटर सीजन में फिर होगी शुरू भोपाल । इंडिगो ने बंद पड़ी भोपाल कोलकाता फ्लाइट को विंटर सीजन में शुरू करने के लिए राजा भोज एयरपोर्ट प्रबंधन से स्लॉट ले लिया है । लेकिन फ्लाइट कब शुरू की जाएगी इसकी तारीख अभी घोषित नहीं की गई है । हालांकि फ्लाइट को सप्ताह में चार दिन ( मंगल , बुध , गुरु व शनिवार ) चलाने का स्लॉट मिला है ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ