रोजगार युवाओं की सबसे बड़ी जरूरत: सीएम शिवराज

रोजगार युवाओं की सबसे बड़ी जरूरत: सीएम शिवराज

रोजगार युवाओं की सबसे बड़ी जरूरत: सीएम शिवराज   


भोपाल , मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि युवाओं को रोजगार आज की सबसे बड़ी जरूरत है . रोजगार सरकारी क्षेत्र में हो या निजी क्षेत्र में , योग्यतानुसार कार्य मिल जाए , यह बहुत आवश्यक है . सेवाओं में आने से युवाओं में स्वाभाविक रूप से उत्साह का संचार होता है . चौहान यहां मंत्रालय में विभिन्न सरकारी विभागों में एक लाख पदों को भरने संबंधी समीक्षा कर रहे थे . उन्होंने कहा कि प्रति माह रोजगार दिवस के फलस्वरूप बड़ी सं



ख्या में युवाओं को रोजगार प्राप्त हो रहा है . औद्योगिक संस्थानों में स्थानीय युवाओं की सेवाएँ लेने को महत्व दिया जा रहा है . राज्य सरकार सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने दृढ़ संकल्पित है . इसी संकल्प की पूर्ति के लिए अभियान संचालित कर शासकीय विभागों में रिक्त पद भरे जा रहे हैं . 


लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव , खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया , किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल , सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया , पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर , सूक्ष्म , लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ओ पी सखलेचा और पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल , मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैँस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे . अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में की समीक्षा प्रेजेंटेशन दिया . 



आरक्षकों को समारोह पूर्वक प्रदान किए जा सकते हैं नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय विभागों में अकेले गृह विभाग में ही 6 हजार आरक्षक पदों पर नियुक्ति देने की पहल हुई है . प्रयास यह है कि किसी एक दिन सभी को समारोह पूर्वक नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएँ . सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विभागों के पदों को भरने की कार्रवाई के साथ ही राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों में भी पदों की पूर्ति के लिए कार्यवाही की जा रही है . उपस्थित मंत्रियों ने रोजगार और स्व - रोजगार क्षेत्र में हो रहे कार्य को महत्वपूर्ण बताया .



अगस्त 2023 तक भरे जाएंगे रिक्त पद

समीक्षा बैठक में दी गई जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त से रिक्त पदों की पूर्ति के लिए अभियान की प्रक्रिया शुरू हुई है। 12 महीने तक इस प्रक्रिया को जारी रखा जाएगा। एक लाख 12 हजार 724 रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि नवंबर महीने में इस प्रक्रिया में तेजी देखी गई है। 60,000 पदों को भरने के लिए आवश्यक प्रक्रिया का भी पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।


श्रेणीवार रिक्त पद विभागों द्वारा इस कार्य में सक्रियता दिखाई जा रही है प्रथम श्रेणी में 1271, द्वितीय श्रेणी के 20 हजार 728 और तृतीय श्रेणी के 82 हजार 879 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी के भी 9 हजार से अधिक पदों पर भर्ती पूरी की जाएगी, वित्त विभाग से अनुमति के बाद इस पर आवश्यक कार्रवाई की जानी है।


दिसंबर में 19000 पदों पर जारी होंगे नोटिफिकेशन

15 अगस्त से 31 अक्टूबर तक 36 हजार 235 पद विज्ञापित किए गए हैं वहीं नवंबर महीने में 3926 पदों पर विज्ञापन निकाला गया है जबकि दिसंबर के अंत तक 19000 पद पर विज्ञापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ