ट्रेक्टर छोड़ने के एवज में 60 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा.नाकेदार

 
ट्रेक्टर छोड़ने के एवज में 60 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा.नाकेदार

खास बातें लोकायुक्त टीम ने की कार्यवाही ■

 ट्रेक्टर छोड़ने की एवज में वन अमले द्वारा मांगे जा रहे थे पैसे ■ 


शिकायत का कराया गया सत्यापन आवेदक की उक्त शिकायत का सत्यापन कराया गया जो सही पाई गई . अत : मंगलवार 22 नवम्बर को 3 पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल के निर्देशन में 12 सदस्यीय ट्रैप दल द्वारा दोपहर लगभग 2 बजे ग्राम बमोरी शाला थाना दीपनाखेड़ा पहुंच कर आरोपी मध्यस्थ बृजभूषण शर्मा को आवेदक से 60 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है . मौके की कार्यवाही सिरोंज रेंजर कार्यालय में जारी है . ट्रैप दल में ट्रैपकर्ता अधिकारी निरीक्षक नीलम पटवा के नेतृत्व में निरीक्षक रजनी तिवारी , विकास पटेल , घनश्याम मर्सकोले , प्र . आर नेहा परदेसी व अन्य सदस्य शामिल हैं .


विदिशा , जिले के थाना दीपनाखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बामोरी शाला में खेत में जुताई करने के दौरान वन अमले के एक कर्मी ने यह कहते हुये ट्रेक्टर जब्त कर लिया कि वह वन विभाग की भूमि पर ट्रेक्टर चला रहा है तथा ट्रेक्टर छोड़ने की एवज में 60 हजार रूपये रिश्वत की मांग की जा रही थी . जिसकी आवेदक द्वारा लिखित शिकायत लोकायुक्त पुलिस को की गयी थी . जो सही पायी गयी . इस पर मंगलवार को लोकायुक्त पुलिस ने एक आरोपी को 60 हजार रूपये की रिश्वत लेते धर दबोंचा . लोकायुक्त पुलिस के अनुसार आवेदक राजेंद्र सिंह राजपूत निवासी ग्राम बमोरी शाला थाना दीपनाखेड़ा जिला विदिशा द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल को 10 नवम्बर को लिखित शिकायत की गई कि उसके स्वयं के महिंद्रा ट्रेक्टर से 21 अक्टूबर को गांव के किसान घनश्याम के खेत में जुताई करने गया था . जहां वन नाकेदार आशीष रघुवंशी ने यह कहकर  ट्रेक्टर जप्त कर लिया कि वन विभाग की जमीन में ट्रैक्टर चला रहे हो . नाकेदार आशीष रघुवंशी , डिप्टी रेंजर सुरेश शर्मा , दलाल बृजभूषण शर्मा के माध्यम से ट्रेक्टर छोड़ने के एवज में 60 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहे हैं .








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ