𑇐 राव ने सिंधिया समर्थकों को कहा विभीषण, लगे ठहाके, कांग्रेस ने कसा तंज
𑇐 प्रदेश प्रभारी और महासचिव ने बीजेपी और सिंधिया समर्थक को बताया भीषण
𑇐 विभीषण बताए जाने पर ठहाके लगाने लगे सिंधिया समर्थक मंत्री
𑇐 कांग्रेस ने बताया अपमान सिंधिया पर कसा तंज और कितना उपमान कराएंगे
शुभम सोनी भोपाल। अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी के प्रदेश प्रभारी एवं महासचिव मुरलीधर राव एक बार फिर चर्चा में हैं। अब उन्होंने केंद्रीय मंंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए नेताओं को विभीषण कह दिया। मजेदार बात ये है कि राव ने जब ये कहा तब सिंधिया समर्थक दो मंत्री मंच पर बैठे थे और राव ने इनका नाम भी लिया। राव द्वारा विभीषण कहने पर वहां ठहाके गूंज उठे। सिंधिया समर्थक भी सभी के साथ हंसते नजर आए। कांग्रेस ने इस पर तंज कसा है।
गुना जिले के राघौगढ़ में कही ये बात
मुरलीधर राव प्रदेश के गुना जिले के दौरे पर आए थे। जहां उन्होंने राधौगढ़ की एक सभा को संबोधित किया। मंच पर सिंधिया समर्थक दो मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और महेंद्र सिंह सिसौदिया भी बैठे थे। तभी भाषण देते हुए मुरलीधर राव ने दोनों मंत्रियों को विभीषण नाम की संज्ञा दे डाली। उन्होंने कहा कि ये विभीषण भी भाजपा में आ गए हैं, अब कांग्रेस में कुछ नहीं बचा। इसी बीच सिंधिया समर्थक और मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ठहाके लगाके अपने आपको श्री राम का सेवक बताने लगे
कांग्रेस ने कस तंज
वीडियो वायरल हुआ तो कांग्रेस को मौका मिल गया मध्यप्रदेश कांग्रेस ट्वीट करते हुए सिंधिया समर्थक मंत्रियों पर तंज कसा है उन्होंने लिखा है कि
जयचंदों पर ताना :बीजेपी महासचिव मुरलीधर राव ने सिंधिया समर्थक मंत्रियो को बताया विभीषण, भरे मंच से मुरलीधर राव ने सिंधिया समर्थक मंत्रियो की मौजूदगी में उन्हें विभीषण कहा।इसे कहते हैं मुँह पर ..ता मारना। pic.twitter.com/OubpBWfWJq— MP Congress (@INCMP) November 19, 2022
बीजेपी महासचिव मुरलीधर राव ने सिंधिया समर्थक मंत्रियो को बताया विभीषण, भरे मंच से मुरलीधर राव ने सिंधिया समर्थक मंत्रियो की मौजूदगी में उन्हें विभीषण कहा।
इसे कहते हैं मुँह पर ..ता मारना।
फिलहाल मुरलीधर राव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कांग्रेसी इसे shere करके के सिंधिया पर तंज कसने में लगे हुए हैं






0 टिप्पणियाँ