बंसल ग्रुप पर आयकर का छापा आय से अधिक संपत्ति के दस्तावेज जप्त

बंसल ग्रुप पर आयकर का छापा आय से अधिक संपत्ति के दस्तावेज जप्त

इन 5 ठिकानों पर कार्रवाई
. बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी एंड साइसेंस, भोपाल
. बंसल हॉस्पिटल, भोपाल . 
सुनील बंसल और अनिल बंसल के घर
. बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी , भोपाल
 . बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी, भोपाल
 

बंसल ग्रुप पर आयकर का छापा आय से अधिक संपत्ति के दस्तावेज जप्त

भोपाल

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की एमपी और छत्तीसगढ़ की टीमों ने शुक्रवार को भोपाल समेत प्रदेश के चार शहरों में बंसल ग्रुप के 28 ठिकानों पर सर्चिंग की।
भोपाल , इंदौर और मंडीदीप में सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की . छापेमारी करने के लिए इनकम टैक्स की टीमें रिंग सेरेमनी की स्टीकर लगी गाड़ियों से पहुंची . सभी गाड़ियों पर इंदौर के नंबर हैं . अभी छापे की कार्रवाई जारी है . 

 आय से अधिक संपत्ति के  दस्तावेज खंगालने में जुटी टीमें

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की टीमों ने भोपाल और मंडीदीप के अलावा इंदौर के नजदीक स्थित महू में बसंल समूह के करीब 40 एम ठिकानों महू में कॉलेज पर कार्रवाई आयकर विभाग की टीम ने महू के एसडी बंसल कॉलेज में भी सुबह 6 -00 बजे टीम ने छापा मारा . सूत्रों के अनुसार करीब 10 लोगों की टीम दो बड़ी गाड़ियों में एसडी बंसल कॉलेज पहुंची . दोनों गाड़ियां हायर की गई थी जिस पर रिंग सेरेमनी के स्टीकर लगे हुए हैं . छापामार कार्रवाई के दौरान कॉलेज में बच्चों की आवाजाही बंद नहीं की गई है ! सुबह 6-00 बजे से कारवाई जारी है .
बंसल ग्रुप पर आयकर का छापा आय से अधिक संपत्ति के दस्तावेज जप्त

बंसल ग्रुप परिसर , मैं भी आयकर का छापा  
 इनसेट में आईटी टीम की स्टीकर लगी कार . पर समूह के प्रतिष्ठान और आवास पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच कर दस्तावेज जब्त किए हैं . बंसल ग्रुप के अस्पताल , शैक्षणिक संस्थान हैं . निर्माण से जुड़े काम भी समूह करता है . इस समूह के मालिक सुनील बंसल और अनिल बंसल हैं . आयकर विभाग द्वारा इस समूह के खिलाफ पहले भी छापामार कार्रवाई की जा चुकी है . फिलहाल छापे की कार्रवाई चल रही है . आइटी विभाग की टीमें बंसल समूह का आर्थिक रिकार्ड , दस्तावेज खंगाल रही हैं . रानी कमलापति रेलवे स्टेशन रिडेवलप किया भोपाल में बंसल ग्रुप ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का रिडेवलमपेंट किया है . इसका शुभारंभ पिछले साल 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था . बंसल ग्रुप मीडिया , बंसल कंस्ट्रक्शन एंड पाथवे , बंसल ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल , बंसल ग्रुप ऑफ एजुकेशन , बंसल टीएमटी सरिया , बंसल सोया कुकिंग आयल जैसे कई सेक्टर में काम कर रहा है .आयकर विभाग की टीम ने एक साल पहले भी बंसल ग्रुप के 18 ठिकानों पर छापेमारी की थी। बंसल ग्रुप के मालिक अनिल बंसल और सुनील बंसल है। उन्होंने पिछले साल आयुष्मान अस्पताल खरीदा था। उस समय इनसे जुड़े दो डॉक्टरों के ठिकानों पर भी टीम ने छापेमारी की है

बंसल कॉलेज के फर्स्ट फ्लोर को बंद कर दिया गया। इंडस्ट्रीयल एरिया में टीएमटी सरिया की फैक्ट्री में भी कार्रवाई चली। यहां गेट पर ताला लगा दिया गया है। आयकर टीम ने फैक्ट्री के कर्मचारियों से भी पूछताछ की। मंडीदीप में कुल 4 ठिकानों पर रेड पड़ी है।

बंसल ग्रुप एजुकेशन, रियल एस्टेट, हेल्थ सहित अन्य सेक्टर में काम कर रही है। भोपाल के पहले वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के डेवलपमेंट का काम भी बंसल ग्रुप कर रहा है।


आयकर की टीम ने फैक्ट्री के फोन कनेक्शन काटे

बंसल ग्रुप की मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र स्थित बंसल टीएमटी सरिया कंपनी में आयकर विभाग की कार्रवाई की। अधिकारी सुबह 6 बजे से कार्रवाई में जुटे। काफी देर तक दस्तावेज की पड़ताल चलती रही। आयकर टीम ने गेट में ताला लगा दिया। गार्ड रूम के फोन कनेक्शन काट दिए गए। ताकि कंपनी के अंदर के किसी भी व्यक्ति से कोई संपर्क नहीं हो सके। अधिकारियों ने मजदूरों से भी पूछताछ की हैं।

आयकर अधिकार जिन गाड़ियों से आए हैं उनमें पप्पू एंड पप्पू ढाबा, रश्मि एंड अरविंद 18 नवंबर 2022 की रिंग सेरेमनी के स्टीकर लगे हैं। अधिकारियों ने अपनी गाड़ियां भी गेट के अंदर कर ली हैं। इसके साथ ही कंपनी के गार्डों को भी हटा दिया है। हालांकि, 9 बजे के बाद कंपनी के कुछ कर्मचारियों को दूसरे गेट से अंदर लिया।


बंसल ग्रुप की मंडीदीप स्थित फैक्ट्री पर भी आयकर टीम सर्चिंग कर रही है। यहां गेट पर ताला लगा दिया गया है। अफसरों की गाड़ियां भी अंदर हैं।


 18 ठिकानों पर पहले भी की जा चुकी है कार्यवाही

भोपाल में बंसल ग्रुप ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का रिडेवलमपेंट का काम किया है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, तब इसका नाम हबीबगंज से बदलकर रानी कमलापति किया गया था। बंसल ग्रुप ने कई सड़कों का निर्माण किया है। इनके टोल प्लाजा इसी ग्रुप के पास हैं। हाल ही में कोलार भोपाल के 15 किलोमीटर नई रोड बनाने का 222 करोड़ का ठेका भी इसी ग्रुप को मिला है। औबेदुल्लागंज, रातापानी, इटारसी फोरलेन का 417 करोड़ रुपए का ठेका भी बंसल ग्रुप को मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में इस सड़क मार्ग का वर्चुअल शिलान्यास किया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ