सलकनपुर मंदिर में हुई चोरी का खुलासा , दो आरोपी गिरफ्तार

 

सलकनपुर मंदिर में हुई चोरी का खुलासा , दो आरोपी गिरफ्तार

सलकनपुर मंदिर में हुई चोरी का खुलासा , दो आरोपी गिरफ्तार 

• पुलिस द्वारा बरामद की गई नोटो से भरी बोरियां


भोपाल मध्य प्रदेश । सीहोर जिले के सलकनपुर के बिजयासन माता मंदिर में 14 15 नवंबर की  दरमियानी रात में हुई लाखों की चोरी मामले को लेकर पुलिस ने खुलासा किया है । एक स्थानीय व्यक्ति ने होशंगाबाद के दो व्यक्तियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था । उक्त बदमाशों के साथ कई और बदमाश शामिल हो सकते हैं । गुरुवार को पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर नोटों से भरी दो बोरियां बरामद कर ली हैं । बाकी नोटों की सलकनपुर से सटे जंगलों में पुलिस कर्मी तलाश कर रहे हैं । पुलिस अधिकारियों का दावा है कि इस वारदात में अभी कई और बदमाश शामिल हो सकते हैं । पूछताछ के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी ।

सलकनपुर मंदिर में हुई चोरी का खुलासा , दो आरोपी गिरफ्तार
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सीहोर एसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है  कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि राहुल राठौर पिता सुभाष राठौर निवासी सलकनपुर के घर पर घटना के पूर्व कुछ बाहरी लोग आए हुए थे । इसके बाद राहुल से पुलिस ने पूछताछ कि तो बताया कि दो व्यक्ति अनिल पुत्र मदनलाल खरे और शुभम कटारिया पिता मोहन कटारिया निवासी होशंगाबाद हैं । दोनों आरोपियों की घटना से पहले • राहुल के साथ मोबाइल पर बातचीत के सबूत मिले ।

प्रसिद्ध देवी सलकनपुर मंदिर में चोरी , नोटों से भरी बोरियां ले गए चोर See and read more 

सलकनपुर मंदिर में हुई चोरी का खुलासा , दो आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद पूछताछ में लोहे की टामी व लोहा काटने की आरी जब्त की गई है । आरोपियों से दो बारी नकदी बरामद हुई है । नोटों से भरे अन्य बोरों की तलाश घने जंगल में पुलिसकर्मियों के साथ वन विभाग के कर्मचारी भी कर रहे हैं । पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी , जिससे इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो सके ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ