प्रधानमंत्री आवास योजना में 6 करोड़ 89 लाख रु का भुगतान
15 वार्डो के हितग्राहियों के खाते में।*
लटेरी प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नगर परिषद लटेरी ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया है कि नवीन निर्वाचित परिषद के गठन माह अगस्त 2022 से आज दिनांक तक प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नगर की सभी 15 वार्डों के पात्र हितग्राहियों के खातों में प्रथम किश्त, द्वितीय किश्त एवं तृतीय किश्त के रूप में 6 करोड़ 89 लाख रूपये का भुगतान किया गया है। जिससे नगर में खुशी का माहौल है, हितग्राहियों के उनके अधूरे अपूर्ण निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण करने की गति मिल गई है उपरोक्त राशि आवंटन का कार्य माननीय विधायक जी के अथक प्रयासों से पूर्ण हुआ है, विधायक जी के प्रयासों से जैसे ही राशि नगर परिषद लटेरी को प्राप्त हुई,नगर परिषद द्वारा तत्काल हितग्राहियों के खातों में किश्तवार राशि भेजने का कार्य किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ लेने से वंचित रहे पात्र हितग्राहियों का सर्वे कर पात्रता में चयन करने हेतु दल का गठन किया गया है।
अपात्र हितग्राहियों का होगा पुनः सर्वे
दिनांक 17-11-2022 से नगर की सभी 15 वार्डों में सर्वे किया जावेगा एवं पूर्व के सर्वे में किसी कारण से अपात्र हुये हितग्राहियों का भी पुनः सर्वे कराया जायेगा जो हितग्राही पात्र है उसे निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जावेगा।





0 टिप्पणियाँ