प्रसिद्ध देवी सलकनपुर मंदिर में चोरी , नोटों से भरी बोरियां ले गए चोर


SEHORE.  सीहोर के प्रसिद्ध देवी सलकनपुर मंदिर में चोरी की घटना हुई है। चोरों ने चढ़ावे में आए देवी के लाखों रुपए से भरी बोरियां ले गए हैं। चोरी की घटना सामने आने के बाद  हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके का पर घटना की जांच शुरू कर दी है जांच जारी है। पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी जांच की है जिसमें दो नकाबपोश व्यक्ति ट्रेस हुए हैं। 


नोटों से भरी 5 बोरियां ले गए एक नीचे छोड़ गए चोर


सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात चोरों ने मंदिर परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में रखी गई नोटों से भरी पांच बोरियां उठा ले गए | 

  इस चोरी की घटना में मंदिर प्रशासन द्वारा तकरीबन 5 लाख से भी अधिक राशि की चोरी होने की बात कही जा रही है। मंदिर समिति के महेश उपाध्याय के मुताबिक करीब पांच बोरियों में से दो बोरियां नीचे छोड़ गए। जबकि जो बोरियां ले गए हैं। उसमें करीब पांच लाख से अधिक रुपए होने का अनुमान है। देर रात के सीसीटीवी फुटेज देखने पर दो नकाबपोश चोर स्ट्रांग रूम की तरफ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने मंदिर से नोटों से भरी पांच बोरी चोरी कर ली है। फिलहाल सूचना मिलने पर एसपी एआईजी समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच और जांच कर रहा है|

 स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर दान से भरी बोरियों पर चोरों ने किया हाथ साफ 

प्रसिद्ध मंदिर सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने मीडिया से बात करते हुए बताया है तकरीबन 5:00 बजे रात्रि को सूचना मिली स्ट्रिंग रूम के ताले टूटे हुए हैं गेट खुला हुआ है और गेट के पास में एक नोटों से भरी बोरी पड़ी हुई है पुजारी माता जी की पूजा के लिए पहुंचे थे माता को चढ़ावे के लिए जो भी राशि आती है। उसे कुछ समय में दान पेटी में से निकालकर बोरियों में भरकर स्ट्रांग रूम में रख दिया जाता है। चोरों ने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर दान से भरी बोरियों पर हाथ साफ कर दिया। गौरतलब है कि मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है जिससे चोरों की नजर यहां आने-जाने वाले श्रद्धालुओं सहित मंदिर पर आने वाली दान की रकम पर रहती है जिसके बाद इस घटना को अंजाम गया है


इस घटना को लेकर कमलनाथ ने सरकार पर निशाना साधा 

प्रसिद्ध देवी मंदिर सलकनपुर में हुई चोरी की घटना को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर निशाना साधते हुए एक के बाद एक ट्वीट करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा है और प्रदेश के सीएम शिवराज से आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है



 पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने टि्वटर हैंडल पर लिखा है कि

 जन-जन की आस्था के केंद्र सलकनपुर धाम में जिस तरह से मंदिर में चढ़ाए दान की चोरी हो गई है, उससे पता चलता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत कितनी खराब हो गई है और चोर-बदमाशों में कानून का कोई डर बचा नहीं है।

यह सिर्फ चोरी का मामला नहीं है बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर चोट करने का मामला है। 

 अगर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहने वाले हमारे श्रद्धा के केंद्र भी सुरक्षित नहीं हैं तो भाजपा सरकार आम आदमी को कैसे सुरक्षा मुहैया कराएगी?


मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की घटना ना हो, उसके पूरे इंतजाम किए जाएं।

ब्यूरो रिपोर्ट भोपाल




 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ