दरअसल, मध्य प्रदेश स्वतंत्रता एक्ट 2021 की संवैधानिकता वैधता को हाईकोर्ट में अंतरजातीय विवाह को लेकर 6 याचिकाओं के जरिए चुनौती दी गई है। याचिका में अधिनियम की धारा 10 को असंवैधानिक करने की मांग गई थी। एलएस हरदेनिया और आजम खान समेत 8 लोगों ने ये याचिकाएं दायर की है।
हाई कोर्ट जबलपुर की सुनवाई में कोर्ट ने अपने अंतरिम फैसले में धारा 10 के तहत कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा, कोई भी व्यस्क व्यक्ति मर्जी से धर्म परिवर्तन करता है तो इस पर कार्रवाई ना की जाए। धारा 10 के तहत धर्म परिवर्तन के लिए कलेक्टर को 60 दिन का नोटिस देना जरूरी होगा।




0 टिप्पणियाँ