बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर
शपथ न्यूज़ भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है । अब बिजली उपभोक्ताओं को कंपनी द्वारा रीडिंग लेने के पश्चात बिल जनरेट होने के तुरंत बाद ही मोबाइल पर एसएमएस के साथ व्हाट्सएप पर भी बिजली बिल मिल सकेगा । कंपनी द्वारा व्हाट्सएप पर बिजली बिल भेजने की सुविधा चालू माह से उपलब्ध करा दी गई है और अभी तक लगभग 6 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर बिजली बिल उपलब्ध कराए गए हैं ।
यह व्यवस्था कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल , नर्मदापुरम , ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों में सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए लागू किया है । गौरतलब है कि इसके अतिरिक्त विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं । उनके बिजली बिल ईमेल , एसएसएस , यूपे एप और कंपनी पोर्टल पर तमाम सुविधा उपलब्ध हैं ।
इसी क्रम में अब व्हाट्सएप पर बिजली बिल पहुंचने लगेगा । कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र में आईटी को बढ़ावा देने के साथ अन्य नवाचारों के जरिये उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है । जिससे कंपनी की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ ही उपभोक्ताओं की भागदौड़ कम हो गई है । प्रबंध संचालक ने बिजली उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि कंपनी राज्य के उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएगा ।
.jpg)




0 टिप्पणियाँ