आज होगा सिरोंज जिला बनाओ अभियान समिति की बैठक का आयोजन
भाजपा , कांग्रेस , आम आदमी पार्टी , समाजवादी पार्टी , बहुजनसमाज पार्टी सहित सिरोंज को जिला बनाने के लिए एक साथ एक मंच पर जोड़ने का आवाहन
श्याम बाटिका में आयोजित कि गई है । इस बैठक में सिरोंज ही आसपास की अन्य तहसीलों के प्रतिनिधि मंडल शमिल होंगे जो सिरोज जिला बनाओ अभियान में सर्मथन देते हुए इस मुहिम को निर्णायक स्थिति में ले जाएंगे ।
सिरोंज जिला अभी नहीं तो कभी नहीं को लेकर मुहिम तेज
दरअसल वरिष्ठ समाज सेवी एडवोकेट कपिल त्यागी जगह जगह जाकर प्रत्येक व्यक्यिों से चर्चा कर बैठक ले रहे है । उन्होंने जिला बनाने की पूरे तथ्य इक्ठठे किए हैं और उन्होंने यह नारा दिया है कि सिरोंज जिला अभी नहीं तो कभी नहीं अब इस मुहिम को लेकर एक बार फिर तेजी से गति मिल रही है। इस मुहिम में सिरोंज का युवा वर्ग बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहा है । यह मुहिम दलगत राजनीति से दूर होकर सभी दलों के युवा वर्ग इसमें हिस्सा लेकर अपनी जी जान से जुटे हैं। इसमें भाजपा ,कांग्रेस ,आम आदमी पार्टी ,समाजवादी पार्टी , बहुजनसमाज पार्टी आदि सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों को एक मंच पर सिरोंज जिला बनाने के लिए एकत्रित होकर कार्य करने के लिए आव्हान किया गया है जिसके बाद तमाम संगठनों सामाजिक संगठनों राजनीतिक दलों के युवा वर्ग तेजी से इस कार्य में लग गए हैं । सोशल मीडिया पर जनचर्चा का विषय बना है कि सिरोंज के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इस मुहिम में दूर दूर लग रहे हैं ।
सिरोंज जिला बनाने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाएं तो हम सफल हो सकते हैं :
कपिल त्यागी यदि हम अतीत की बातों को भूलकर समस्त सिरोज के नगरवासी लटेरी के नगरवासी कुरवाई पठारी के नगरवासी एवं वहां के सभी जनप्रतिनिधि व्यापारी धार्मिक सामाजिक संगठन के लोग जन आंदोलन करें पुनः सिरोज जिला बनाने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाएं तो हम सफल हो सकते हैं , क्योंकि सिरोंज जिला बनाने का प्रस्ताव शासन के पास कंप्लीट रखा हुआ है सिरोज , बासौदा जिले के प्रस्ताव / प्रपोजल का आप अवलोकन करें और अधिक से अधिक सिरोंज , लटेरी कुरवाई पठारी के आमजन तक इस बात को पहुंचाएं मध्य प्रदेश में अभी कई जिले बनने हैं प्रशासनिक दृष्टि से छोटे - छोटे जिले बनाए जा रहे हैं इसलिए हम सिरोज को जिला बनाने में सफल हो सकते हैं अगर हम सब निस्वार्थ भाव से योगदान दे तो और यदि सभी जनप्रतिनिधि अपना • लक्ष्य बना लें तो सिरोंज जिला बन जाएगा ।
आखिर क्यों नहीं बन पाया सिरोंज जिला इसके तथ्यों को जानना जरूरी है कपिल त्यागी
सिरोंज जिला वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल त्यागी ने बताया कि अप्रैल और मई 2014 में लोकसभा चुनाव हुए थे उस समय सिरोज जिला बनाओ और बासौदा जिला बनाओ की आवाज उठी थी । वहीं कुछ नेताओं द्वारा यह कहा गया था की लोकसभा चुनाव विदिशा से स्व . सुषमा स्वराज लोकसभा प्रत्याशी के रूप में थीं उस समय कुछ जनप्रतिनिधि जो हमारे क्षेत्र से ही थे यह प्रचारित और प्रसारित कर रहे थे कि स्व . सुषमा स्वराज ने बासौदा और विदिशा जिला बनाने की आवाज दोनों क्षेत्रों की जनता ने उठाई थी । लेकिन बासौदा और सिरोंज क्षेत्र लोकसभा विदिशा में आते हैं । कुछ जिम्मेदार लोगों ने सिरोज जिला बनने से 16 अगस्त 2014 में रुकवा दिया दिया था कि चुनाव के परिणामों पर असर पड़ेगा जबकि असल स्थिति यह थी कि अगर जिले के साथ सिरोंज जिला मध्य प्रदेश शासन द्वारा 16 अगस्त 2014 को घोषित किया जा रहा था । जबकि बासौदा जिला का प्रारूप जो बना था । वही उन्होने कहा कि बासौदा के जिला बनने से हमें कोई आपत्ति नहीं थी नाही सिरोज जिला बनने में बासौदा वालों को कोई आपत्ति थी क्योंकि दोनों जिलों की अलग - अलग तहसीलें थी अलग - अलग क्षेत्रफल था एक दूसरे से दोनों भिन्न थे फिर भी सिरोंज को जिला बनने से क्यो रोका गया यह एक यक्ष प्रश्न है जिसकी गहराई में हमें आत्ममंथन करके जाना चाहिए और दोषी कौन है इस पर विचार होना चाहिए । तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तो चाहते थे कि सिरोंज जिला बनना चाहिए उन्हीं के कार्यकाल के दौरान ही राजस्व विभाग मध्यप्रदेश के द्वारा विदिशा कलेक्टर भू अभिलेख महोदय के माध्यम से उन्हीं के प्रयास से सिरोज को जिला बनाने के लिए प्रपोजल - प्रस्ताव मंगाया गया था और उनके अथक प्रयास से जिला सिरोज बनाया भी । जा रहा था लेकिन कुछ नेता जो अपने आपको सर्वे सर्वा समझते थे वह नहीं चाहते थे कि सिरोज जिला बने क्योंकि आम व्यक्ति तथा प्रत्येक नेता की दस्तक कलेक्टर एवं अन्य ए क्लास अधिकारियों सिरोंज तक हो सकती थी । जिससे उन्हें आपति थी लोग जागरूक हो सकते थे और जिले के प्रस्ताव को तथा घोषणा को 16 अगस्त 2014 को रुकवाया गया और दूसरे नेताओं पर दोष थोपा गया । अगर सिरोंज का कोई भी व्यक्ति परिचित हो तो मेरे तथ्यों की जानकारी ले सकता है सही बात आपके समक्ष आ सकती है ।




0 टिप्पणियाँ