पुलिस अभिरक्षा में युवक की संदिग्ध मौत परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

पुलिस अभिरक्षा में युवक की संदिग्ध मौत 
 परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

शव को एबी रोड पर रखकर चक्काजाम कर जताया विरोध


गुना । पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शव को एबी रोड पर रखकर चक्काजाम कर विरोध जताया और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की । इस दौरान मौके पर एसडीएम सहित पुलिस के आला अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा । परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने हिरासत में लिए युवक के साथ मारपीट की और उसके ऊपर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया , जिसके चलते पुलिस कस्टडी में ही उसकी मौत हो गई । उधर पुलिस द्वारा इन सभी आरोपों को नकारते हुए मामले में आईजी और एसपी ने कहा है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्यवाही की जाएगी । बताया गया है कि मृतक और उसके परिवार पर दो दिन पहले ही पुलिस पर हमला करने के आरोप लगे थे इसका वीडियो भी वायरल हुआ था । पुलिस के मुताबिक कुशमौदा पुलिस चौकी पर युवक को केवल पुछताछ के लिए रोका था तभी वह घबराकर बैहोश हो गया तो उसे अस्पताल लाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । 


युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया । देर रात तक मृतक के परिजन और समाजजनों ने जिला अस्पताल में घटना को लेकर ना केवल अपना विरोध जताया बल्कि पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए । सुबह शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन अपने घर गोकुल सिंह चक लेकर पहुंच गए लेकिन घटना को लेकर विरोध यहां भी जारी रखा । परिजनों ने गोकुलसिंह चक पर एबी रोड पर शव को रखकर चक्काजाम कर दिया तो मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया । वहीं एसडीएम वीरेन्द्र सिंह बघेल ,आरोप भी लगाए । सुबह शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन अपने घर गोकुल सिंह चक लेकर पहुंच गए लेकिन घटना को लेकर विरोध यहां भी जारी रखा । 

परिजनों ने गोकुलसिंह चक पर एबी रोड पर शव को रखकर चक्काजाम कर दिया तो मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया । वहीं एसडीएम वीरेन्द्र सिंह बघेल ,इधर बताया गया है कि सोमवार की शाम को मृतक भोपाल से आकर गुना रेलवे स्टेशन पर उतरा और ऑटो में बैठकर अपने घर गोकुल सिंह चक जा रहा था । तभी पुलिस ने उसे ऑटो से उतारा और कुशमोदा चौकी ले जाकर पूछताछ करने हवालात में बंद कर दिया । इसी बीच उसकी मौत हो गई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ