कल पहुंचेगी राहुल गांधी की यात्रा बुरहानपुर पहली बार उनकी यात्रा में उनके साथ कौन होगा .....पढ़ें


कल पहुंचेगी राहुल गांधी की यात्रा बुरहानपुर पहली बार भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ होंगी प्रियंका गांधी 


सुरक्षा में तैनात रहेगी स्पेशल फोर्स भारत जोड़ो यात्रा जिला समन्वयक अवधेश सिंह सिसोदिया ने बताया कि इंदौर में मिली धमकी के बाद एसपी खंडवा ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर चर्चा की है ।  छैगांव माखन में नुक्कड़ सभा में भी सुरक्षा के लिहाज मंच बनाए जाने की एसपी ने चर्चा की ।

भोपाल , राहुल गांधी 23 नवंबर को मध्यप्रदेश आने वाले हैं। उनकी भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में आखिरी पड़ाव से सुबह 6 बजे मध्यप्रदेश के लिए रवाना होगी। कांग्रेस महासचिव और उनकी बहन प्रियंका गांधी भी पहली बार इस यात्रा में शामिल होंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया प्रियंका गांधी बुधवार रात करीब 9 बजे परिवार सहित इंदौर से सड़क के रास्ते बुरहानपुर पहुंचेंगी। वे यात्रा में दो दिन रुकेंगी।
राहुल गांधी को यात्रा से पहले मिली धमकी के बाद राहुल गांधी यदि सुरक्षा की कड़ी के बीच में किसी से मिलना होगा तो वे स्वयं उसके पास चले जाएंगे या अपने पास बुला लेंगे । सुरक्षा में सीआरपीएफ , प्रदेश पुलिस के साथ ही जिला पुलिस बल के जवान और अधिकारी तीन स्तरों पर तैनात किए जाएंगे । वहीं , भारत जोड़ो यात्रा के प्रमुख 117 यात्री जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चल रहे हैं । वे भी आंतरिक सुरक्षा घेरा बनाकर राहुल के चारों ओर चलेंगे । इधर , पुलिस नुक्कड़ सभा में आम सभा की तरह सुरक्षा के लिए मंच के आगे डी यानी सुरक्षा दायरा बनाएगी । गौरतलब है , कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा आज से ठीक तीसरे दिन 23 नवंबर को प्रदेश की सीमा में बुरहानपुर जिले के बोदरली से प्रवेश करेगी । गांधी की 23 नवंबर की शाम को बुरहानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर और 24 नवंबर को छैगांव माखन तथा 25 नवंबर को सनावद में नुक्कड़ सभाएं हैं । वहीं , 24 नवंबर को ही सुबह 11 बजे गांधी टंट्या मामा की जन्मस्थली बड़ौदा अहीर में भी आमसभा करेंगे ।

 राहुल गांधी के दिन भर का शेड्यूल ..........

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुबह 4.30 से लेकर रात 10 बजे तक की दिनचार्य टाइम - टू - टाइम चलती है । गांधी अपने कंटेनर कम हाउस में ही रात गुजारते हैं । यात्रा के खंडवा जिला संयोजक अवधेश सिंह सिसोदिया ने बताया , गांधी सुबह 4.30 बजे उठकर योगा करते हैं । सुबह 5.30 बजे तैयार सेवादल के सदस्यों के साथ झंडा वंदन करते हैं । सुबह 6 बजे यात्रा शुरू होती है । यात्रा का दिन का पहला पड़ाव लगभग 13 से 15 किमी पैदल चलने के बाद सुबह 10.30 बजे होता है । यहां से लंच पॉइंट पर भारत जोड़ो यात्रियों के साथ गांधी भोजन करते हैं । लगभग एक घंटा आगे की यात्रा और अन्य कार्यक्रमों पर स्थानीय समन्वयक एवं प्रदेश के नेताओं से चर्चा करते हैं । इसके बाद यदि आगे कोई कार्यक्रम तय होता है तो वे जाते हैं । अन्यथा अपने कंटेनर में आराम करते हैं । दिन के दूसरे पड़ाव की यात्रा शाम 4 बजे तय स्थान से शुरू होती है । लगभग 10 किमी चलने के बाद यात्रा का समापन शाम 7 बजे नुक्कड़ सभा के साथ होता है । सभा स्थल से गांधी एवं सह - यात्री वाहनों से रात्रि विश्राम स्थल पहुंचते हैं ।


राहुल गांधी को परोसा जाएगा निमाड़ी भोजन ...

राहुल गांधी सहित उनके साथ चल रहे भारत जोड़ो यात्रा के 117 यात्रियों एवं स्टेट गेस्ट का भोजन उनके साथ ही चल रही टीम बनाती है । टीम द्वारा तैयार भोजन को सुरक्षाकर्मी पहले चरखते हैं । इसके बाद ही भोजन राहुल और उनके साथ के यात्रियों को परोसा जाता है । यात्रा के जिला सह संयोजक विकास व्यास ने बताया , निमाड़ी संस्कृति के अवगत कराने के लिए गांधी के सामने अमाड़ी की भाजी और ज्वार की रोटी परोसी जाएगा ।


अरुण यादव बोले

स्वागत के लिए कांग्रेस जन तैयार
मप्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने बताया- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में 23 नवंबर को प्रवेश कर रही है। पूरा मध्यप्रदेश, सभी कांग्रेसजन उनके स्वागत के लिए आतुर हैं। बुरहानपुर-निमाड़ का सौभाग्य है कि राहुल गांधी हमारे क्षेत्र में पदयात्रा कर रहे हैं। गांधी परिवार का विशेष प्रेम इस क्षेत्र से रहा है। स्व. इंदिरा गांधी, स्व.राजीव गांधी, सोनिया जी समेत गांधी परिवार के सदस्य इस निमाड़ अंचल में आते रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तरप्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी भी इस यात्रा में शामिल होने जा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ