निशाना बनाने के डर से जज नहीं देते जमानत :

निशाना बनाने के डर से जज नहीं देते जमानत :
निशाना बनाने के डर से जज नहीं देते जमा
सीजेआई बार काउंसिल के कार्यक्रम में बोले चंद्रचूड

 नई दिल्ली , भारत के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को कहा कि जघन्य मामलों में जमानत देने के लिए टारगेट किए जाने के डर से जमीनी स्तर पर जज जमानत देने से हिचकते हैं . बार काउंसिल ऑफ इंडिया के एक सम्मान समारोह में चीफ जस्टिस ने ये बात कही . इस मौके जमानत याचिकाओं की जमानत याचिकाओं की उच्च अदालतों में बढ़ जाती है संख्या ज पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद थे . कार्यक्रम में अपराधियों को जमानत देने के मुद्दे पर बात करते हुए चीफ जस्टिस ने कहा , जमीनी
स्तर पर जज जमानत नहीं देते . इस वजह से जमानत याचिकाओं की उच्च अदालतों में बाढ़ सी आ जाती है . ऐसा नहीं कि जमीनी स्तर पर जज अपराध को नहीं समझते . लेकिन वो जघन्य मामलों में जमानत देने के लिए निशाना बनाए जाने के डर की वजह से ऐसा करते हैं .

रिजिजू ने वकीलों के ट्रांसफर मुद्दे पर जताई चिन्ता

इस मौके पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद थे . उन्होंने तबादलों को लेकर सीजेआई से मिलने वाले कई वकीलों पर चिंता जताई . उन्होंने कहा , मैंने सुना कि कुछ वकील ट्रांसफर मामले को लेकर सीजेआई से मिलना चाहते हैं . अब भले ही यह मुद्दा हो , लेकिन अगर आप अलग से देखें तो यह कई मुद्दों में एक मुद्दा हो . लेकिन अगर यह कॉलेजियम के हर फैसले , जिसका सरकार समर्थन करती रहती है , पर बार - बार होने वाली घटना हो जाए तो यह कहां ले जाएगी . ऐसे में , पूरा आयाम ही बदल जाएगा ...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ