Kumar Vishwas को धमकी देने वाला गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल के विरोध में एक शब्द भी नहीं सुन सकता ने

कुमार विश्वास को धमकी देने वाला गिरफ्तार


कुमार विश्वास को धमकी देने वाला गिरफ्तार

भोपाल : कवि (Kumar Vishwas)कुमार विश्वास को हत्या की धमकी देने वाले को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया । आरोपी का नाम लोकेश शुक्ला है । वह इंदौर में थाना अन्नपूर्णा के सुदामा नगर का रहने वाला है । उसने शहीद उधम सिंह की शपथ लेकर एक ई - मेल भेजा था । रविवार को पुलिस उसे गाजियाबाद लेकर आई । आरोपी ने कहा कि उसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बहुत अच्छे लगते हैं । उनसे वैचारिक और भावनात्मक लगाव है । इसलिए कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी दी । कुमार विश्वास के मैनेजर प्रवीण पांडेय ने 18 नवंबर को थाना इंदिरापुरम में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था । प्रवीण पांडेय के अनुसार , कुछ दिनों से एक व्यक्ति कुमार विश्वास को ई - मेल भेजकर लगातार धमकियां दे रहा है । ई - मेल में आरोपी ने भगवान श्रीराम पर भी आपत्तिजनक शब्द प्रयोग किए । साथ ही भगवान श्रीराम का महिमा मंडन न करने की चेतावनी दी ।
Kumar Vishwas को धमकी देने वाला गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल के विरोध में एक शब्द भी नहीं सुन सकता


 धमकी देने वाले लोकेश शुक्ला ने केजरीवाल को कुमार विश्वास से बेहतर बताते हुए उन पर टिप्पणी नहीं करने के लिए भी कहा था । ई - मेल में लिखा था कि अरविंद केजरीवाल बेहतर हैं । उन्होंने गरीबों का भला किया । सरकारी स्कूल बेहतर बनाए सबसे ताजा ई - मेल में आरोपी ने कुमार विश्वास को खुली धमकी देते हुए कहा , शहीद उधम सिंह की शपथ खाता
हूं कि मैं तुझे मारूंगा । एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है । उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है । 23 अक्टूबर को लोकेश ने विश्वास को सबसे पहला धमकी भरा ई - मेल भेजा था । इसके बाद लगातार उसने 4-5 दिनों तक कवि को भगवान श्रीराम को धमकी भरे मेल किए । उसने शहीद उधम सिंह की शपथ लेते हुए जान से मारने की भी धमकी दी । कुमार विश्वास को गृह मंत्रालय से वाई श्रेणी सुरक्षा मिली है । वह परिवार के साथ वसुंधरा सेक्टर -3 में रहते हैं । इस धमकी के बाद पुलिस तुरंत अलर्ट में आ गई थी ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ