पांच लाख की रिश्वत लेते आयकर अधिकारी गिरफ्तार
मंदसौर , मंगलवार को मंदसौर में सीबीआई की भोपाल टीम ने छापामार कार्रवाई कर मंदसौर के आयकर अधिकारी को पांच लाख रूपऐ की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया । सीबीआई ने की कार्रवाई यह मामला मुंबई की बिजली के बटन बनाने वाली कंपनी से जुडा हुआ है , कंपनी को टैक्स में रियायत दिलाने के नाम पर आयकर अधिकारी आर.जे. प्रजापति ने रिश्वत मांगी थी इसकी शिकायत कंपनी के मालिक ने सीबीआई से की जिसके बाद रणनीति बनाकर भोपाल टीम ने पूरी कार्रवाहीं को अंजाम दिया ।
सीबीआई भोपाल एडिशनल एसपी अतुल हजेला ने बताया कि महाराष्ट्र में बिजली के बटन बनाने वाली फर्म द्वारा शिकायत की गई थी की उसकी फर्म में बिजली के बटन बनाए जाते है । जिसका आयकर भी मंदसौर आयकर कार्यालय में निर्धारण किया जाता है । फरियादी ने आरोप लगाते हुए सीबीआई भोपाल में शिकायत दर्ज की थी की मंदसौर जिला आयकर अधिकारी ने 10 लाख की रिश्वत की मांग की है ।
सीबीआई द्वारा की गई जांच में शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप प्लान किया और मंगलवार की शाम को सीबीआई कार्यालय भोपाल से आई आठ लोगों की टीम ने मंदसौर जिले के आयकर अधिकारी आर जी प्रजापति ( आईटीओ ) को पांच लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है । टीम ने मौके से पांच लाख की राशि भी बरामद की ।
गिरफ्तार आरोपी को कल इंदौर में सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा।उधर मीडिया ने जब आयकर अधिकारी आरजे प्रजापति से चर्चा करना चाही तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है । सीबीआई अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है ।

.jpg)




0 टिप्पणियाँ