सिंघार मामले में बोले सीएम, ना हम किसी को बचाएंगे और ना किसी को फंसाएंगे : शिवराज

सिंघार मामले में कानून अपना काम करेगा ना हम किसी को बचाएंगे और ना किसी को फंसाएंगे : शिवराज

 सिंघार मामले में कानून अपना काम करेगा ना हम किसी को बचाएंगे और ना किसी को फंसाएंगे : शिवराज


भोपाल , ( वार्ता ) मध्यप्रदेश में पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक उमंग सिंघार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के मामले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कानून अपना काम करता है , ना हम किसी को बचाएंगे और ना किसी को फंसाएंगे . सीएम चौहान ने कहा कि वे किसी व्यक्ति विशेष की बात नहीं करते . कानून अपना काम करता है , ना हम किसी को बचाएंगे और ना किसी को फंसाएंगे , लेकिन जो कानून है , अगर शिकायत की है तो उसकी जांच करके आवश्यक कार्रवाई करना तो पुलिस का कर्त्तव्य है . उन्होंने कहा कि किसी ने कहा कि यह सब भारतीय जनता पार्टी कर रही है . यह सुनकर उन्हें आश्चर्य हुआ . अगर कोई पीड़ित कोई बात कह रही है , तो उसे सुनना , जांच करना पुलिस का कर्त्तव्य है . 


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस सबमें हस्तक्षेप नहीं करती . कानून अपना काम करता है . मध्यप्रदेश के धार जिले के गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ एक महिला ने उनकी पत्नी होने का दावा करते महिला धमकी दे रही थी वहीं सिंघार ने आरोप लगाया है कि महिला ने उससे पैसों की मांग की और वे उनका राजनैतिक भविष्य बर्बाद करने की धमकी दे रही थी
सिंघार मामले में कानून अपना काम करेगा ना हम किसी को बचाएंगे और ना किसी को फंसाएंगे : शिवराज

 इस सिलसिले में उन्होंने पुलिस को लिखित में दो नवंबर को शिकायत भी की है . हुए उनके खिलाफ दुष्कर्म और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत धार जिले के नौगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है . महिला की शिकायत पर रविवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज की गयी . प्राथमिकी के अनुसार सिंघार ने इस महिला को विवाह का झांसा देकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया .



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ