ईडी ने मांगी आबकारी अधिकारी खरे के भ्रष्टाचार की जानकारी


भोपाल | दो साल पहले लोकायुक्त छापे की जद में आए आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त आलोक खरे पर ईडी का शिकंजा भी कसने जा रहा है । खरे के खिलाफ लोकायुक्त पहले से जांच कर रही है । अब प्रवर्तन निदेशालय ने लोकायुक्त महानिदेशक को पत्र लिखकर खरे के भ्रष्टाचार की जानकारी मांगी है ।

 लोकायुक्त पुलिस ने 15 अक्टूबर 2019 को खरे के भोपाल , इंदौर , छतरपुर , ग्वालियर और रायसेन के सात ठिकानों पर छापा मारा था । इस दौरान खरे की लगभग करोड़ों रुपए की संपत्ति का पता चला था । खरे के ठिकानों से सौ एकड़ से अधिक जमीन के दस्तावेज , 21 लाख रुपए नगद , डेढ़ किलो सोने और तीन किलो चांदी के जेवरात मिले थे । लगभग दो दर्जन मकान , दुकान और प्लाट की भी जानकारी मिली थी । खरे ने अपनी कमाई के ज्यादातर हिस्से को भोपाल और रायसेन में निवेश किया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ