■ 4-5 करोड़ रुपए के गबन का मामला आया सामने
ईओडब्ल्यू ने दी इवेंजलिकल लूथरन चर्च इन मध्य प्रदेश सोसायटी की संस्था के कर्मचारियों ने पीएफ की राशि काटने के बावजूद जमा नहीं करने करने के मामले में भोपाल और छिंदवाड़ा में जांच की गई। एजेंसी ने कोर्ट के आदेश पर की कार्रवाई में गबन से संबंधित दस्तावेज जब्त किए है।
भोपाल भोपाल छिंदवाड़ा में स्थित ईसाई संस्था दि इवेंजलिकल लूथरन चर्च इन मप्र के छिंदवाड़ा से लेकर भोपाल तक 6 ठिकानों पर गुरुवार सुबह मप्र आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ( ईओडब्ल्यू ) ने एक साथ छापा मारा है । छापे की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही । अब तक की पड़ताल में चार से पांच करोड़ रुपए के गबन का मामला सामने आया है । भोपाल ईओडब्ल्यू को उक्त ईसाई संस्था के कर्मचारियों ने शिकायत की थी कि वर्ष 2010 से अब तक उनके वेतन से पीएफ के नाम पर करोड़ों की राशि संस्था द्वारा काटी जा चुकी है , लेकिन पीएफ जमा नहीं किया गया है । इतना ही नहीं संस्था के हिस्सा भी नहीं जमा किया है । इसके बाद भोपाल ईओडब्ल्यू ने जांच शुरू की जांच की जद में कांग्रेस नेता व स्कूल संचालक भोपाल निवासी अनिल मार्टिन सहित उक्त संस्था के आधा दर्जन पदाधिकारी में हैं ।
क्या है आरोप ईओडब्ल्यू से मिली जानकारी के अनुसार , संस्था के कर्मचारियों ने शिकायत में आरोप लगाया था कि उनके वेतन से भविष्य निधि की राशि कई वर्षों से काटी जा रही है।परन्तु इसे कर्मचारियों के भविष्य निधिखाते में पिछले 13 वर्षो से जमा नहीं किया गया , नाही संस्था का अंशदान जमा किया गया । इसप्रकार लगभग 4-5 करोड़ रुपये का गबन किया गया है । जांच में खुलासा हुआ कि ईसाई संस्था के पदाधिकारियों ने 2010 से संस्था के कर्मचारियों के वेतन से ईपीएफ की राशि काटी जा रही है । परन्तु यह राशिईपीएफ खाते में जमा नहीं की गई । संस्था के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नियमानुसार ईपीएफ फंडका भुगतान नहीं किया गया है । सोसायटी के मुख्य कार्यालय की तलाशी पर गबन से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं ।




0 टिप्पणियाँ