समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश प्रदेश में खाद वितरण में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी


समीक्षा में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में खाद वितरण में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी


 मुख्यमंत्री चौहान ने की खाद वितरण की समीक्षा 

खाद वितरण में अनियमितता बर्दाश्त नहीं कलेक्टर सही जानकारी दें ' 


शपथ
 न्यूज़ भोपाल■ प्रदेश के कई जिलों में खाद वितरण में लापरवाही और किसानों के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सख्त रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री ने सिवनी से वापस आने के बाद देर शाम निवास पर खाद वितरण की समीक्षा की । समीक्षा में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में खाद वितरण में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी । मुख्यमंत्री ने कहा है कि खाद वितरण की ऐसी व्यवस्था करें कि कहीं भी खाद प्राप्त करने के लिए किसानों को लाइन न लगाना पड़े ।  उपलब्धता के बाद यह सुनिश्चित करें किसानों को वितरण की व्यवस्था भी सही रहे । केन्द्र सरकार से निरंतर आवंटन प्राप्त हो रहा है । खाद की कोई कमी नहीं है । वितरण का असंतुलन नहीं होना चाहिए । यह जानकारी भी किसान तक पहुंचे । 

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश प्रदेश में खाद वितरण में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी


खाद वितरण के सुचारू प्रबंध मैदान में दिखना चाहिए । कंट्रोल रूम से निगाह रखते हुए प्रतिदिन की जानकारी सामने लाई जाए । व्यवस्था में दोषी लोगों को जेल भेजने की कार्यवाही हो । प्रदेश में खाद वितरण के 262 अतिरिक्त काउंटर प्रारंभ किए गए हैं । गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पूरे प्रदेश में सुचारू रूप से खाद और उर्वरक का वितरण सुनिश्चित करें । उन्होंने निर्देश दिए कि गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए । मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक का इस्तेमाल करते हुए व्यवस्थाओं को आसान और प्रभावी बनाई जाए जिससे किसी को भी कोई समस्या या परेशानी का सामना ना करना पड़े

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ