जबलपुर की महिला राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारी की शिकायत पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज
शादी की फोटो आई सामने | महिला कांग्रेस नेत्री की शिकायत पर धार जिले के नौगांव थाने में हुई FIR , पूर्व मंत्री ने दिल्ली | भोपाल और धार में बनाए शारीरिक संबंध , वीडियो बना कर दी वायरल करने की धमकियां
भोपाल मध्यप्रदेश/ पूर्व वन मंत्री व कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज जबलपुर / धार । मप्र के पूर्व वन मंत्री व विधायक उमंग सिंगार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है । सिंगार के खिलाफ जबलपुर निवासी कांग्रेस नेत्री ने दुष्कर्म का मामला धार जिले के नौगाव थाने में दर्ज कराया है । पुलिस ने जांच के बाद कांग्रेस नेत्री की शिकायत पर पूर्व मंत्री के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है । कांग्रेस नेत्री ने कहा कि आरोपी मंत्री ने उससे शादी की और कई बार अप्राकृतिक कृत्य भी करता रहा । गौरतलब है कि कुछ समय पहले दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने भोपाल में आत्महत्या की थी । उसने भी सिंगार पर शादी के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था । फिलहाल सिंगार फरार बताए जा रहे हैं ।
धार जिले के नौगांव थाने में जबलपुर निवासी महिला कांग्रेस नेत्री ने पुलिस को गंधवानी के विधायक एवं पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है । कांग्रेस नेत्री ने खुद को पूर्व मंत्री उमंग सिंगार की पत्नी बताया है । महिला ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के बीच उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर अभद्र व्यवहार भी किया । महिला ने पूर्व मंत्री एवं विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का भी आरोप लगाया है । नौगांव पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376 , 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
सार्वजनिक कार्यक्रम में बढ़ी थी नजदीकियां जानकारी के अनसार महिला जबलपुर की रहने वाली है । जिसके राजनीतिक जीवन की शुरुआत एनएसयूआई से हुई थी । तत्पश्चात वह महिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर रह चुकी हैं और वर्तमान में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पदाधिकारी है । शिकायत में कांग्रेस नेत्री ने पुलिस को बताया कि उमंग सिंगार से उसका परिचय एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुआ था । इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होती थी । सिंगार ने उससे कहा कि मैं तुमसे शादी करूगा , मेरे साथ रहो । इसके बाद वह दिल्ली , गुरुग्राम , भोपाल और धार स्थित आवास उमंग सिंगार के साथ रही । इस दौरान सिंगार ने उससे शारीरिक संबंध बनाए और शादी का कहने पर आनाकानी करने लगे । कांग्रेस नेत्री ने जब इसकी शिकायत करने की बात कही तो सिंगार ने महिला से 16 मार्च 2022 को भोपाल स्थित आवास में शादी कर ली और फिर प्रताड़ित करने लगे ।
जान से मारने की देता था धमकी
कांग्रेस नेत्री का आरोप है कि आरोपी पूर्व मंत्री द्वारा उसके साथ अप्राकृति कृत्य किया गया । वहीं उसके वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखाने की बात भी सिंगार ने कही थी । महिला ने यह भी कहा कि उमंग सिंगार ने उसे बालकनी से लटकाकर मारने की कोशिश भी की , तब किसी तरह उसने अपनी जान बचाई । इसके बाद वो लगातार महिला की मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाते रहा ।
.jpg)
%20(6).jpg)




0 टिप्पणियाँ