खास बातें ■ 9 नवम्बर से 8 दिसम्बर तक होगा पुनरीक्षण ■ वोटर हेल्प लाइन एप की लेंगे मदद
■ समीक्षा 7 दिन बाद होगी राष्ट्र निर्माण में वोटर ही भाग्य विधाताः शर्मा
शपथ न्यूज़ भोपाल | भोपाल हुजूर विधान सभा के वार्ड 01 से 06 एवं वार्ड 80 से 85 के अंतर्गत आने वाले 218 बूथों के त्रिदेव अर्थात बूथ अध्यक्ष , बूथ प्रभारी एवं बीएलए सहित वार्ड के पार्षद , मंडल अध्यक्ष , महामंत्री , जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे । बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा 9 नवम्बर से 8 दिसम्बर तक मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान की जागरुकता के लिए प्रत्येक बूथ स्तर पर नये मतदाताओं को जोड़ने के लिए अथवा संशोधन आदि कार्यों के लिए बूथ स्तर पर जुटना है । इसके लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क करें अथवा वोटर हेल्प लाइन मोबाइल एप की मदद ले सकते हैं ।
हुजूर विधानसभा : के ननि क्षेत्र के 218 बूथों की त्रिदेव अर्थात बूथ अध्यक्ष ,
योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी चिंता करें बूथ पर रहने वाले प्रत्येक नागरिक को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नही इसकी चिंता भी बूथ की टीम को करनी है । सेवा समर्पण विकास सुशासन के बल पर भाजपा के पक्ष में सौ प्रतिशत मतदान हो , इसके लिए क्या प्रभावी कदम उठाएं जा सकते हैं । इसकी मॉनिटरिंग भी बूथ की टीम को ही करना होगा । बूथ पर मोचों के गठन के लिए बैठक में एक विशेष फॉमेंट प्रत्येक बूथ पर दिया गया , जिसकी समीक्षा सात दिन बाद की जाएगी ।
बूथ प्रभारी व बीएलए की युवा योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नही इसकी चिंता करें बूथ पर रहने वाले प्रत्येक नागरिक को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी चिंता भी बूथ की टीम को करनी है । सेवा समर्पण विकास सुशासन के बल पर भाजपा के पक्ष में सौ प्रतिशत मतदान हो , इसके लिए क्या प्रभावी कदम उठाएं जा सकते हैं । इसकी मॉनिटरिंग भी बूथ की टीम को ही करना होगा । बूथ पर मोचों के गठन के लिए बैठक में एक विशेष फॉमेंट प्रत्येक बूथ पर दिया गया , जिसकी समीक्षा सात दिन बाद की जाएगी । रामेश्वर शर्मा ने कहा की राष्ट्र निर्माण में मतदाता ही भाग्य विधाता है उनके मतदान की ताकत से देश की व्यवस्थाओं सुशासन की बागडोर सही हाथों में पहुंचती है । इसलिए प्रभावी लोकतंत्र के लिए राष्ट्र निर्माण के लिए भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हम सभी को हर बूथ पर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदाता सूची में सम्मिलित करने की जनजागृति प्रत्येक बूथ स्तर पर करनी है । विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों के अध्यक्ष महामंत्री बनाएं । श्री शर्मा ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की मूल ताकत है , हमे इस ताकत को और मजबूत करना है ।
वोटर हेल्प लाइन मोबाइल एप का प्रशिक्षण भी दिया
युवा सदन पर आयोजित बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक वोटर हेल्प लाइन मोबाइल एप डाउनलोड करायी गयी एवं हुजूर विधानसभा के आईटी सेल के कार्यकर्ताओं द्वारा एप चलाने का प्रशिक्षण दिया गया ।







0 टिप्पणियाँ