गुना छात्रा के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपियों का मकान ढहा दिया

छात्रा से गैंगरेप के आरोपियों का मकान ढहा दिया



शपथ न्यूज़ गुना मध्यप्रदेश/ गुना में 15 साल की छात्रा से हुए गैंगरेप की घटना से लोगों में गुस्सा है। घटना के दूसरे दिन भी लोग सड़कों पर उतर आए। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं हैं। प्रशासन ने गैंगरेप के आरोपियों के मकानों के अवैध हिस्सों पर बुलडोजर चला दिया। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ। छात्राओं का कहना है कि आरोपियों का गली-गली जुलूस निकाला जाए।
दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। और आरोपियों के लिए फांसी मांगी की है। वहीं, दूसरी ओर प्रशासन ने तीन आरोपियों के मकान को बिल्डोजर से दहा दिया गया गुना के प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी आरोपियों के मकान पर पहुंचे, जहां पर एक दिन का नोटिस देने के बाद तत्काल उस पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान शहर की भारी संख्या में लोग इकट्ठे हुए।

पुलिस द्वारा इस पूरे मामले में अब तक नौ लोगों को आरोपी बनाया है। पहले छह आरोपी थे, जिनमें तीन बढ़ाए गए हैं। इनके खिलाफ धारा 363, 366A, 376B , 376D, 120B, 34, 3/4,11/12,26/18 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वही इस पूरे मामले में लापरवाह पुलिस चाचौड़ा टीआई रवि गुप्ता को हटाया गया है और बलवीर सिंह को चाचौड़ा टीआई बनाया गया। 
छात्रा से गैंगरेप के आरोपियों का मकान ढहा दिया



पीड़ित छात्रा मिली बेहोश 
इस पूरे घटनाक्रम में शनिवार को 15 साल की नाबालिग छात्रा के साथ आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता झाड़ियों में बेहोश अवस्था में मिली थी। स्थानीय लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई करने को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। इसके साथ ही आरोपियों के मकानों को गिराने की मांग की गई थी। पूरे मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अब तक पकड़ से बाहर है। 

छात्रा से गैंगरेप के आरोपियों का मकान ढहा दिया


रात को घर से निकलने में लगता है डर
रविवार को बड़ी संख्या में स्कूल की छात्राओं और महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदर्शन कर शहर में आए दिन होने वाली छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सुरक्षा की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि कोचिंग और स्कूल से निकलने पर उनके साथ छेड़छाड़ होती है। बदमाश उनकी स्कूटी में कट मारकर गिरा देते हैं। छात्राओं और महिलाओं ने एसडीएम ऑफिस और थाने तक पहुंच कर विरोध जताया। उनका कहना है कि शाम 7:00 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया है क्योंकि उन्हें और उनके परिवार को उनकी सुरक्षा का काफी डर रहता है। वही पूरे जिले में गुंडाराज फैला हुआ
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ