विदिशा/कुरवाई थाना अंतर्गत गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज पर दो नाबालिग बच्चियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामला वर्षा आदिवासी पुत्री कोमल आदिवासी उम्र 16 वर्ष निवासी फतेहपुर ने कल गुरूवार प्रातः करीबन 10:30 बजे घर के अंदर पंखा के कुंदे से दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मेहलुआ चौराहा चौकी प्रभारी एल . एस रघुवंशी ने बताया कि परिजनों की सूचना के आधार पर मौके पर जाकर मौका मुआयना किया गया मृतका के आत्महत्या का कारण अज्ञात है उक्त मामले में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है । इसी क्रम में ग्राम जरगवां निवासी दीपाली अहिरवार पुत्री बृजेश अहिरवार उम्र 17 वर्ष ने भी कल गुरूवार प्रातः करीबन 8:30 बजे घर के अंदर मियार से साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली विवेचना अधिकारी एएसआई प्रेम राव ने बताया कि आत्महत्या का कारण अज्ञात है मृतका का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौंप दिया गया है प्रकरण में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है । इसी क्रम में ग्राम जरगवां निवासी दीपाली अहिरवार पुत्री बृजेश अहिरवार उम्र 17 वर्ष ने भी कल गुरूवार प्रातः करीबन 8:30 बजे घर के अंदर मियार से साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली विवेचना अधिकारी एएसआई प्रेम राव ने बताया कि आत्महत्या का कारण अज्ञात है मृतका का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौंप दिया गया है प्रकरण में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है




0 टिप्पणियाँ