![]() |
| जैत में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर आवेदक से सीएम ने पूछा- मेरी कसम खाओ , पैसा तो नहीं लगा |
भोपाल सीहोर | मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है और मेरा मकसद है कि लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाना पड़ें । पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविर में उनको शासन की सभी योजनाओं का शत - प्रतिशत लाभ मिले । यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को जैत गांव में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के शिविर में ग्रामीणों से कहीं । इस दौरान सीएम के सामने जैत के धर्मेंद्र चौहान से नामांतरण बंटवारे की जानकारी ली । आवेदक ने बताया कि उनका काम हो गया है । तब मुख्यमंत्री ने कहा कि खाओ मेरी कसम पैसा वैसा तो नहीं लगा । जनसेवा शिविर में 400 आवेदन प्राप्त हुए , जिसमें मुख्यमंत्री ने 35 से अधिक आवेदनकर्ताओं से संवाद कर उनके प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कराया । मुख्यमंत्री ने जैत के गौरव दिवस पर लिए संकल्पों की पूर्ति की जानकारी ली । वही कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद आवेदक धर्मेंद्र चौहान की बेटी को सीएम ने उठा लिया ।





0 टिप्पणियाँ