भोपाल। भोपाल के कोलार स्थित बापू की कुटिया रेस्टोरेंट में खाने में कॉकरोच निकला है. जिसके बाद फूड सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन ने रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस निरस्त कार्रवाई की है. खाद्य विभाग द्वारा भोपाल में  बापू की कुटिया रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया. निरीक्षण में स्टोर और किचन क्षेत्र में व्यवस्थित रखरखाव और स्वच्छता मैं खामियां खाद्य विभाग के नियम के अनुरूप कमी मिली थी.

बता दे खाद्य सुरक्षा प्रशासन को कोलार रोड सर्वधर्म कॉलोनी स्थित बापू की कुटिया के रेस्टोरेंट के खाने में कॉकरोच मिलने की शिकायत मिली थी. शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया. यहां टीम को किचन और स्टोर में खाने-पीने की चीजों की साफ-सफाई और रख-रखाव में खामियां मिलीं.
भोपाल खाद्य विभाग की टीम ने इसे गंभीरता से लेते हुए टीम ने जन स्वास्थ्य के हित में रेस्टोरेंट के फूड लाइसेंस को निरस्त कर दिया है. इस दौरान रेस्टोरेंट के खाने-पीने का कारोबार पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. टीम ने रेस्टोरेंट से पनीर, ग्रेवी और दाल फ्राई के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं. इसकी रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.