महाकाल लोक,का सीधा प्रसारण मुस्लिम राष्ट्रों सहित 40 देशों में होगा





महाकाल लोक का सीधा प्रसारण किया जाएगा



शुभम सोनी उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 11 अक्टूबर को उज्जैन दौरे आ रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी उज्जैन के महाकाल मैं विशेष पूजा अर्चना करेंगे. महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंदिर में बनाए गए भव्य कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे. इसकी व्यापाक तैयारियां की गई हैं. प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर पूरे उज्जैन को दुल्हन की तरह सजाया गया है. वही बीजेपी ने इस अवसर को दोनों हाथ से भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. इसी के तहत मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने इन ऐतिहासिक पलों का सीधा प्रसारण किया जाएगा जिसकी योजना बीजेपी द्वारा तैयार की गई है

 


जनता को कार्यक्रम में जुटाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई हैं : 


प्रधानमंत्री के उज्जैन महाकालेश्वर में होने वाले कार्यक्रम मैं जनता को जोड़ने के लिए बीजेपी प्रदेश कार्यालय  ले द्वारा विशेष तैयारी की गई है देश के साथ साथ विदेशों में बसे एनआरआई को कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है. दुनिया के 40 से ज्यादा देशों में महाकाल कॉरिडोर से लाइव प्रसारण किया जाएगा. दीपावली से पहले महाकाल लोक के कार्यक्रम के दौरान पूरे प्रदेश को दीयों से जगमगाने की योजना बीजेपी ने तैयार की है. बीजेपी द्वारा महाकाल लोक के कार्यक्रम को मंडल स्तर पर भव्य बनाने के लिए  तत्पर के साथ कार्य किया गया है जब मोदी कार्यक्रम के शुभारंभ में दीप जलाएंगे उसी के साथ प्रदेश में जगह-जगह दीप जलाने को लेकर कार्यक्रम तैयार किया गया है












मंदिरों के अलावा घर-घर दीप जलाने की तैयारी


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा बताया गया है कि कि हम महाकाल कॉरिडोर की भव्यता को मुस्लिम देशों में भी दिखाया जाएगा हमने वहां के मंदिरों में भी दीप और लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है. बता दें कि काशी विश्वनाथ को अलौकिक स्वरूप दिए जाने के बाद अब मप्र के उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर को भी बनाया गया हैं. पीएम मोदी 11अक्टूबर को इस महाकाल लोक को जनता के लिए समर्पित करेंगे. डिजिटल संसाधनों के साथ ही गांवों में महाकाल लोक कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. प्रत्येक पंचायत में दीए जलाने को लेकर आवाहन किया गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ