इंदौर आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मीय स्वागत



प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का इंदौर विमानतल पर मिनिस्टर इन वेटिंग प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अगवानी करते हुए आत्मीय अभिनंदन किया।

उज्जैन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इंदौर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री का मध्य प्रदेश गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी "महाकाल लोक" के लोकार्पण के लिए विशेष हेलीकाप्टर द्वारा उज्जैन के लिये रवाना हुए। 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की इंदौर विमानतल पर मिनिस्टर इन वेटिंग प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा , जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने अगवानी और अभिनंदन किया।



पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, सांसद कविता पाटीदार तथा सांसद गजेन्द्र पटेल, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता, पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारी और जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीय, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, गौरव रणदिवे तथा राजेश सोनकर ने भी आत्मीय स्वागत किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ