गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को लिया आड़े हाथ साधा निशाना





ग्वालियर। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिर एक बार  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है. ग्वालियर पहुंचे नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव न लड़ने के सियासी  घटनाक्रम पर कहा कि दिग्विजय नेतृत्व करना चाह रहे थे लेकिन ऐसा नहीं कर सके इसलिए कांग्रेस को नेतृत्व विहीन बता रहे हैं. मिश्रा ने कहा कि इस तरह की बातें करके वे अपनी खीझ निकाल रहे हैं. बीते दिनों कांग्रेस कार्यालय में भारत जोड़ो यात्रा के सह प्रभारी और जिलाध्यक्ष के बीच हुए विवाद को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की जैसी संस्कृति है वैसी ही घटनाएं सामने आती हैं. वहां किसी को भी किसी का नेतृत्व स्वीकार नहीं है, इसलिए कांग्रेस में इस तरह की घटनाएं आम बात हो चुकी है

नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर साधा निशाना: 


गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर कहा था कि कमलनाथ काफी वरिष्ठ नेता हैं. उनकी चक्की धीमी चलती है पर पीसती बहुत बारीक है. कमलनाथ की 10 जनपथ में अंदर तक पैठ है. मैंने कहा था कमलनाथ एक प्रदेश के अध्यक्ष हैं और उनका छोटा भाई राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाए, ऐसा वो कभी नहीं होने देंगे. जब उन्होंने फॉर्म खरीदा था, उसी समय से संशय की स्थिति बनी हुई थी गृहमंत्री अमित शाह के दौरे की समीक्षा की: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा रविवार दोपहर बाद पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे थे. जहां उन्होंने वीआईपी मूवमेंट और अपराधों की समीक्षा की. ग्वालियर में 16 अक्टूबर को देश के गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं. शाह की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की, साथ ही अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अफसरों को निर्देश दिए. पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि 2020-21 के मुकाबले इस साल अपराधों में कमी आई है. लूट, चोरी, हत्या, बलात्कार जैसे मामलों में अन्य सालों के मुकाबले कमी आई है. वहीं, एनडीपीएस के मामलों में पुलिस द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ