सेवा संकल्प अभियान के तहत डिपो लटेरी में पौधारोपण, वन अमले ने लिया संरक्षण का संकल्प

लटेरी। वन विभाग द्वारा गुरुवार को 17 सितंबर 2026 को “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत डिपो लटेरी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर एवं दक्षिण लटेरी वन परिक्षेत्र के वन परिक्षेत्र अधिकारियों सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने पौधारोपण किया।

इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वन अमले ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए उनकी नियमित देखरेख करने के लिए भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है।

वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं उपस्थितजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रकृति संरक्षण और क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। अभियान के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ