लटेरी। भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा ने शुक्रवार को खेजड़ा हाली, टांडा बंजारा, सतपाड़ा, आनंदपुर और जावती गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों का सम्मान कर आशीर्वाद लिया तथा युवाओं से संवाद किया।
विधायक ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। दौरे के दौरान विधायक ने धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ