उज्ज्वला हितग्राहियों को झटका: अब साल में सिर्फ 4 रियायती सिलेंडर, ₹300 सब्सिडी जारी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाले रियायती एलपीजी सिलेंडरों की संख्या में बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल भर में सिर्फ 4 रियायती सिलेंडर मिलेंगे। इससे पहले हितग्राहियों को 9 सिलेंडरों पर सब्सिडी का लाभ मिल रहा था। सरकार के इस फैसले को लाखों गरीब परिवारों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर ₹300 की सब्सिडी पहले की तरह मिलती रहेगी। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

2016 में 12 सिलेंडरों से हुई थी शुरुआत
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। योजना के प्रारंभ में लाभार्थियों को साल में 12 रियायती एलपीजी सिलेंडर दिए जाते थे। बाद में यह संख्या घटाकर 9 कर दी गई थी और अब इसे घटाकर 4 कर दिया गया है।
गैस महंगी, राहत भी सीमित

सरकार के इस फैसले से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी की गई थी। बढ़ी हुई कीमतों के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर का दाम ₹942 हो गया है। उज्ज्वला लाभार्थियों को ₹300 की सब्सिडी मिलने के

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ