आनंदपुर TI अनुज प्रताप दांगी का तबादला, लटेरी की कमान संभालेंगे



विदिशा । जिले में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। इसी क्रम में आनंदपुर थाना प्रभारी अनुज प्रताप दांगी का तबादला कर उन्हें लटेरी थाना प्रभारी बनाया गया है।
वहीं, आनंदपुर थाने की जिम्मेदारी अब सिरोंज थाने में पदस्थ राकेश सिंह रघुवंशी को सौंपी गई है। आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ निरीक्षक और उप निरीक्षकों को भी इधर-उधर किया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। विभाग का मानना है कि इससे कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने की तैयारी शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ