MRP पर कानून बनाने की मांग, ग्राहक पंचायत ने सौंपा ज्ञापन


विदिशा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP यानी अधिकतम खुदरा मूल्य को लेकर सख्त कानून बनाने की मांग उठाई है। संगठन ने कलेक्टर के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपकर फर्जी डिस्काउंट और मनमानी कीमतों पर रोक लगाने की मांग की।

ग्राहक पंचायत का कहना है कि कई कंपनियां उत्पादों पर वास्तविक कीमत से अधिक MRP अंकित कर बाद में भारी छूट दिखाकर ग्राहकों को भ्रमित कर रही हैं। इससे उपभोक्ताओं को वास्तविक कीमत की सही जानकारी नहीं मिल पाती।

संगठन ने मांग की है कि उत्पादों पर उत्पादन लागत और वास्तविक बिक्री मूल्य की जानकारी अनिवार्य की जाए। साथ ही MRP तय करने के लिए स्वतंत्र प्राधिकरण गठित किया जाए।
ज्ञापन में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है। ग्राहक पंचायत का कहना है कि इससे बाजार में पारदर्शिता आएगी और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ