24 घंटे में दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, आनंदपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई


विदिशा। महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर आनंदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को घटना दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता और सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है।
पुलिस के अनुसार थाना आनंदपुर में वर्ष 2026 के अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत धारा 64(1), 332(बी) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने लगातार दबिश, मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को आनंदपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दौलतसिंह उर्फ दुल्ली पिता कमरसिंह बंजारा (23) निवासी ग्राम नैनवासखुर्द, थाना आनंदपुर के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में उप निरीक्षक राकेश रघुवंशी, सउनि जगदीश भिलाला, प्रधान आरक्षक दयाराम, जय सिंह, आरक्षक सोनू मीना, नन्नूलाल, राजा पंत, अनिल डोडियार एवं दीपक रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ