सिरोंज | क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा ने गुरुवार को कैथन नदी के जीर्णोद्धार (अमृत 2.0) के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप और अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और समय-सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए।
विधायक शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि नदी जीर्णोद्धार कार्य क्षेत्र के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, इसलिए इसमें गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए।




0 टिप्पणियाँ