अपेक्स वेयरहाउस लटेरी में गेहूं खरीदी का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

शुभम सोनी लटेरी विदिशा | 22 अप्रैल 2026 लटेरी के रूसल्लीसाहू स्थित अपेक्स वेयरहाउस में बुधवार को सहकारिता विस्तार अधिकारी श्री रघुवंशी ने गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर चल रही खरीदी प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने समूह की दीदी प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर से चर्चा कर
 किसानों के पंजीयन, तौल व्यवस्था, भुगतान प्रणाली और रिकॉर्ड संधारण की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहनी चाहिए और कार्य सुचारू रूप से संचालित हो।

अधिकारियों ने कर्मचारियों को हिदायत दी कि शासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन हो और किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही खरीदी केंद्र पर जरूरी सुविधाएं बनाए रखने और समय पर काम पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ