प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि मृतक ने हेलमेट पहना होता तो संभवतः उनकी जान बच सकती थी। घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता की ओर ध्यान आकर्षित किया है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पुलिस भी जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और शव को शासकीय अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है तथा मामले की जांच में जुटी हुई है।




0 टिप्पणियाँ