प्राप्त जानकारी के अनुसार, समाचार संकलन के दौरान सरपंच पुत्र एवं शासकीय शिक्षक राधा बल्लभ शर्मा ने पत्रकार मनीष शर्मा पर हमला किया। घटना के दौरान वीडियो साक्ष्य मौजूद होने के बावजूद पुलिस ने उन्हें नजरअंदाज करते हुए उल्टा पत्रकार के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया, जिससे विवाद गहरा गया।
मामले को लेकर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम के नेतृत्व में पुलिस महानिदेशक, भोपाल को औपचारिक आवेदन सौंपा गया। आवेदन में घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं।
आवेदन में पत्रकार मनीष शर्मा पर दर्ज FIR निरस्त करने, आरोपी शिक्षक राधा बल्लभ शर्मा की गिरफ्तारी, मामले की निष्पक्ष जांच तथा पीड़ित पत्रकार और उनके परिवार को सुरक्षा देने की मांग की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे मध्यप्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और सरकार की होगी।
पत्रकार संगठनों ने इस घटना को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए कड़ी निंदा की है और निष्पक्ष न्याय की मांग की है।




0 टिप्पणियाँ