लटेरी। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला विदिशा अंतर्गत लटेरी तहसील इकाई में पत्रकारों की एकजुटता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। लंबे विचार-विमर्श और वरिष्ठों के मार्गदर्शन के बाद सर्वसम्मति से आकाश सोनी को इकाई अध्यक्ष चुना गया। पूरी प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण और लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुई, जिसमें किसी प्रकार का विरोध सामने नहीं आया।
भोपाल से आए चुनाव प्रभारी नरेंद्र भदौरिया ने पारदर्शी तरीके से चयन प्रक्रिया पूरी कराई। उन्होंने कहा कि लटेरी इकाई में दिखाई गई एकजुटता पूरे जिले के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हाकम सिंह रघुवंशी, जिला महासचिव रूपेश आर्य, कार्यकारी अध्यक्ष योगेश पंथी, जिला उपाध्यक्ष शान मियां, योगेंद्र सिंह तोमर, डॉ. आमिर सरकार, सैय्यद जावेद अली, वरिष्ठ पत्रकार बशारत अली, पूर्व लटेरी इकाई अध्यक्ष मुजीब खान सहित कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।
इसके अलावा संजय अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, अभिषेक जैन, नदीम खान, रामराज यादव, जयप्रकाश तिवारी, शुभम सोनी, जीशान खान, अलीम खान, लक्ष्मीकांत दुबे, मुनव्वर खान, राजेंद्र विश्वकर्मा, मनीष वासत्री, जितेंद्र बाबू जोशी, राकेश साहू, प्रद्युम्न अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति रही।
जिम्मेदारी निभाने का भरोसा
अध्यक्ष चुने जाने के बाद आकाश सोनी ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पद सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे सभी को साथ लेकर पत्रकारों के हित, अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
एकजुटता बनी चर्चा का विषय
लटेरी इकाई में सर्वसम्मति से अध्यक्ष का चयन पत्रकारों के मजबूत तालमेल और विश्वास को दर्शाता है। बैठक में संगठन को और सक्रिय बनाने, पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और नए पत्रकारों को जोड़ने पर भी चर्चा की गई।




0 टिप्पणियाँ